



धामी पुलिस की कार्रवाई दमदार, अपराधियों की कमर तोड़ रहा आप्रेशन प्रहार 17 साल बाद मुठभेड़ में मारा गया बदमाश,


*जानलेवा हमला कर लूट की घटना को अजांम देने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड में हुआ ढेर*
*अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर ठेकेदारी का कार्य करने वाले व्यक्ति को गोली मारकर दिया था लूट की घटना को अजांम*
*पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर किया था जानलेवा हमला*
*घटना में थाना प्रभारी प्रेमनगर गोली लगने से हुए घायल*
*पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में किये गये जवाबी फायर में 01 बदमाश हो गया था घायल*
*मुठभेड में मारा गया बदमाश वर्ष 2014 में बालावाला में हुए अंकित हत्याकांड का था मुख्य अभियुक्त।*
*अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ बालावाला क्षेत्र में डकैती की घटना के दौरान एक युवक की गोली मारकर की थी हत्या*
*घटना के बाद अभियुक्त के लगातार फरार चलने पर उस पर 50 हजार रू0 का इनाम किया गया था घोषित*
*उक्त घटना में 03 वर्ष बाद अभियुक्त को पुलिस द्वारा मुजफ्फरनगर से किया गया था गिरफ्तार*
*मृतक बदमाश पर उत्तराखण्ड तथा उत्तरप्रदेश में हत्या, लूट, डकैती व अन्य संगीन अपराधों के 01 दर्जन से अधिक अभियोग है पंजीकृत*
*मृतक बदमाश पर लूट की घटना में फरार चलने पर शामली पुलिस द्वारा भी पूर्व में 05 हजार रू0 का ईनाम किया गया था घोषित*
*मृतक बदमाश के साथ पूर्व में आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे उसकी गैंग के अन्य सदस्यों के संबंध में पुलिस द्वारा जुटाई जा रही जानकारी*
*लूट की घटना में फरार अन्य बदमाशों की धरपकड हेतु पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में चलाया जा रहा सघन चैकिंग अभियान।
देर रात्रि को थाना प्रेमनगर पर कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा पौंधा रोड पर एक व्यक्ति को गोली मारकर उसके साथ लूट की घटना को अजांम दिया गया है। उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रेम नगर मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे तो मौके पर घायल व्यक्ति देवराज, जो ठेकेदारी का कार्य करता है, से पूछताछ में उसके द्वारा गुजरात नम्बर की काले रंग की कार में सवार कुछ व्यक्तियों द्वारा अपने वाहन को उनकी स्कूटी के आगे लगाते हुए उन्हें गोली मारकर उनका बैग, जिसमें उनके 02 लाख रू0, 01 मोबाइल, पैसो के लेनदेन से सम्बन्धित एक डायरी व अन्य कागजात थे, को लूटकर विश्रांति की ओर भागने की जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा तत्काल घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देकर बदमाशों का पीछा किया गया, तो कुछ दूरी पर पुलिस टीम को जंगल मे काले रंग की गाड़ी जाती दिखाई दी जिसका पीछा करने पर कार सवार बदमाश पुलिस टीम पर फायर करते हुए अपनी गाड़ी को छोड़कर जंगल की तरफ भाग गए, जिनका पीछा करने पर उनके द्वारा पुलिस टीम पर दोबारा फायर किया गया, जिसमें एक गोली प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर को लग गई, पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में किये गये जवाबी फायर में एक बदमाश को गोली लग गई तथा अन्य बदमाश अंधेरा का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग गये। मौके से घायल बदमाश के कब्जे से पुलिस को 01 देशी पिस्टल 01 देसी तमंचा व घटना में लूटा गया शत प्रतिशत माल बरामद हुआ। पुलिस टीम द्वारा मुठभेड में घायल प्रभारी निरीक्षक, बदमाश तथा लूट की घटना में घायल पीड़ित व्यक्ति को तत्काल उपचार हेतु प्राथमिक चिकित्सालय प्रेम नगर लाया गया, जहां से तीनों को उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया है। जहां उपचार के दौरान कोरोनेशन अस्पताल में घायल बदमाश की मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून तथा अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा घटनास्थल तथा अस्पताल में पहुंचकर उपस्थित अधिकारियों से घटना के सम्बंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही घटना में फरार अभियुक्तों की तलाश हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये । फरार बदमाशों की तलाश हेतु पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। घटना में शामिल बदमाशों द्वारा जानलेवा हमला कर लूटपाट की घटना के सम्बंध में वादी देवराज द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली प्रेमनगर पर मु0अ0सं0.- 84/26, धारा 109/309(6) बीएनएस तथा पुलिस टीम पर किये गये जानलेवा हमले के सम्बंध में मु0अ0सं. 85/26, धारा 109 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई, मौके से एफएसएल टीम को मुठभेड में मारे गये बदमाश का मोबाइल बरामद हुआ, जिसकी एसओजी तथा साइबर सैल से जांच कराने तथा मोबाइल नम्बर की आई0डी0 निकालने पर मृतक बदमाश की पहचान अकरम पुत्र मासूम अली, निवासी ग्राम बुंटा, थाना भवन गढी पुख्ता, शामली, उत्तरप्रदेश के रूप में हुई। मृतक के आपराधिक इतिहास की जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त अकरम ने वर्ष 2014 में अपने साथियों के साथ मिलकर बालावाला क्षेत्र स्थित एक घर में डकैती की घटना को अजांम दिया गया था, इस दौरान उनके द्वारा पीडित परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर एक युवक अंकित की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी तथा परिवार के अन्य सदस्यों को गंभीर रूप से घायल करते हुए घर से ज्वैलरी व नकदी लूट ली थी। उक्त घटना में अभियुक्त अकरम लगभग 03 वर्ष तक फरार रहा, जिस पर पुलिस द्वारा 50 हजार रू0 का इनाम घोषित किया गया था। उक्त घटना में देहरादून पुलिस द्वारा अभियुक्त अकरम को वर्ष 2017 में घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया गया था।
अभियुक्त अकरम पूर्व में वर्ष 2024 तथा 2025 में पटेलनगर तथा क्लेमेंटाउन से भी चोरी की घटनाओं में जेल जा चुका है तथा शामली पुलिस द्वारा भी पूर्व में लूट की घटना में फरार चलने पर अभियुक्त पर 05 हजार रू0 का ईनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त कोर्ट की तारिख में पेशी के लिये देहरादून आया था, जिसके द्वारा रात्री में अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त घटना को अजांम दिया गया था। मुठभेड की घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक शामली को भी दूरभाष के माध्यम से अवगत कराया गया है।
*नाम/पता मृतक अभियुक्त*
1- अकरम पुत्र मासूम अलीए निवासी ग्राम बूंटा, थाना गढी पुख्ता भवन, जिला शामली, उ0प्र0
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त अकरम :-*
1- मु0अ0सं0- 106ध/2014 धारा 363/366/376/506 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून
2- मु0अ0स0. 133/2014 धारा 395/396/397/411/34 भादवि थाना रायपुर, देहरादून
3- मु०अ०सं०- 01/2015 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना रायपुर, देहरादून
4- मु०अ०सं० – 69/2017 धारा 25/4 शस्त्र अधिनियम, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून
5- मु0अ0सं0 178/2013 धारा 41/109 द0प्र0सं0 थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून
6- मु०अ०सं0- 477/2024 धारा 305ं/331(4)/317(2) बीएनएस थाना पटेल नगर, देहरादून
7- मु0अ0सं0- 331/2015 धारा 392/411 भादवि, थाना झिंझाना, जिला शामली, उ0प्र0
8- मु0अ0सं0- 495/2016 धारा 174 भादवि थाना झिंझाना, जिला शामली, उ0प्र0
9- मु0अ0सं0- 301/2012 धारा 379/411 भादवि, थाना गागलहेडी, जनपद सहारनपुर, उ0प्र0
10- मु0अ0सं0- 204/2011 धारा 380/411 भादवि, थाना बिहारीगढ, सहारनपुर, उ0प्र0
11- मु0अ0सं0- 211/2011 धारा 307 भादवि, थाना बिहारीगढ, सहारनपुर, उ0प्र0
12- मु0अ0सं0- 127/2025 धारा 305(ए)/317(2)/ 3(5) बीएनएस, थाना क्लेमन्टाउन, देहरादून
13- मु0अ0सँ0. 25/2025 धारा305(1)/331(4)/317(2)/3(5) बीएनएस, थाना क्लेमन्टाउन, देहरादून
14- मु०अ०सं0- 218/2024 धारा 380/411 बीएनएस, थाना पटेलनगर, देहरादून
*बरामदगी विवरण :-*
1- 01 देसी पिस्टल, 32 बोर मय 02 जिंदा कारतूस
2- 01 देशी तमंचा, 315 बोर मय 03 जिंदा कारतूस व 04 खोखा कारतूस
3- 01 बलेनो कार संख्या. जी0जे0-06- एमडी- 9084 (घटना में प्रयुक्त)
4- घटना में लूटी नकदी 02 लाख रू0, 01 मोबाइल फोन व अन्य दस्तावेज