



देहरादून नगर निगम बोर्ड बैठक में किन्नरों को बधाई दी जाने वाली राशि की गई निर्धारित


देहरादून नगर निगम महापौर सौरभ थपलियाल की अध्यक्षता में चतुर्थ बोर्ड अधिवेशन आहूत किया गया। अधिवेशन में विधायक/सदस्य एवं पार्षद उपस्थित रहें।
अधिवेशन में सर्वप्रथम पूर्व बोर्ड अधिवेशन की कार्यवाही की पुष्टि की गई।
जिसके उपरान्त शहर के समग्र विकास एवं जनहित से जुडे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गईं।
साथ ही पाषदों द्वारा प्राप्त प्रस्तावों पर विस्तार सें चर्चा की गई।
अधिवेशन में महापौर महोदय द्वारा निम्न महम्वपूर्ण घोषणाएं की गयीः-
1. अधिवेशन में बोर्ड द्वारा किन्नरों द्वारा मांगे जाने वाली बधाई धनराशी अधिकतम रु5100/- निर्धारित किये जाने पर चर्चा कर अनुमोदित किया गया।
2. पार्यावरण मित्रों का मानदेय प्रतिदिन रु500/- से बढाकर रु800/- किया गया।
3. प्रत्येक वार्ड में पर्यावरण मित्रों का समान वितरण सुनिश्चित किये जाने की घोषणा की गई।
बैठक में नगर आयुक्त नमामि बंसल, जल संस्थान, जल निगम ,पेयजल, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग,
ग्रामीण अभियंत्रण, सिचाई/लघु सिचाई विभाग, एम0डी0डी0ए0 , पुलिस विभाग , स्मार्ट सिटि के अधिकारी व नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहें।
अधिवेशन की शेष कार्यवाही कल सुबह 11ः00 बजे से पुनः सुचारु रुप से चलेगा।