डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने स्वंतत्रता दिवस पर सूचना महानिदेशालय में किया ध्वजारोहण, कहा देश के विकास में सभी का महत्वपूर्ण योगदान – Sainyadham Express

78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिंग रोड, लाडपुर, देहरादून स्थित सूचना एवं लोक सम्पर्क निदेशालय में महानिदेशक सूचना  बंशीधर तिवारी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान महानिदेशक सूचना  बंशीधर तिवारी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद कर उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर देश को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा हम सभी ने देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना है।

इस अवसर पर अपर निदेशक  आशिष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक  के.एस चौहान,
उप निदेशक  मनोज कुमार श्रीवास्तव, सहायक निदेशक  अर्चना सहित सभी अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *