Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124


शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग और अनियमितताओं को लेकर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार का सख्त रुख है। निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर शराब की बिक्री किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जा रही है। इसी क्रम में देहरादून जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर जिला प्रशासन ने देर रात शराब की दुकानों पर व्यापक औचक जांच अभियान चलाया।

अलग-अलग मजिस्ट्रेट टीमों ने माजरा, पटेलनगर, आईएसबीटी, प्रेमनगर, जाखन और राजपुर रोड समेत कई क्षेत्रों में दुकानों की जांच की। कार्रवाई के दौरान ओवररेटिंग, स्टॉक रजिस्टर अपडेट न होना, अनधिकृत सेल्समैन, रेट लिस्ट और आबकारी विभाग का शिकायत नंबर प्रदर्शित न होना जैसी अनियमितताएं सामने आईं।

आईएसबीटी की दुकान पर ओवररेटिंग की शिकायत की पुष्टि हुई। यहां 42 बोतलों के बैच नंबर उपलब्ध अभिलेखों से मेल नहीं पाए। वहीं प्रेमनगर और अन्य क्षेत्रों में भी अभिलेखों एवं स्टॉक की जांच की गई।
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में आबकारी व्यवस्था में पारदर्शिता और निर्धारित नियमों के अनुपालन पर जोर दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने भी स्पष्ट किया है कि ओवररेटिंग और अन्य अनियमितताओं पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
देर रात चले इस अभियान से शराब कारोबारियों में हड़कंप रहा। प्रशासन ने संकेत दिया है कि शिकायतों के आधार पर आगे भी अचानक और सघन चेकिंग अभियान जारी रहेंगे।