Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में पुलिस टीमो द्वारा सभी थाना क्षेत्रों लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में दिनांक 19/10/2026 की रात्रि में कोतवाली विकासनगर पुलिस टीम द्वारा कैनाल रोड स्थित शहनवाज जिम से आगे वाली गली में चैकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से ₹4,270/- नकद, सट्टे के नंबर लिखी पर्ची, कॉपी, पेन व एक सैमसंग मोबाइल फोन बरामद हुआ। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर पर धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त –

1- मयंक पुत्र सुधीर निवासी गुरुद्वारा गली, विकासनगर, देहरादून, उम्र 40 वर्ष
2- विशाल गुप्ता पुत्र प्रेमचन्द्र गुप्ता निवासी पहाड़ी गली, विकासनगर, देहरादून, उम्र 45 वर्ष
बरामदगी :-
1- ₹ 4270/- नकद
2- सट्टा पर्ची, कॉपी व पेन
3- 01 सैमसंग मोबाइल फोन
पुलिस टीम :-
1- का0 पवन बिष्ट
2- का0 सुरेन्द्र तोमर
3- का0 अजय सिंह