श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 300 बंदियों ने उठाया लाभ  जिला कारागार देहरादून में आयोजित शिविर में बंदियों की ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रैशर की नि:शुल्क जाॅचें भी हुईं  अस्पताल की ओर से रोगियों को दी गईं निःशुल्क दवाईयां देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के द्वारा जिला कारागार, सुद्वोवाला, देहरादून में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में डाॅक्टरों ने बंदियों का चिकित्सकीय परीक्षण कर परामर्श दिया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से कैंप मंे निःशुल्क जाॅचें और निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गईं। शनिवार को शिविर का शुभारंभ डीआईजी जेल, देहरादून दधि राम मौर्य ने किया। 300 महिला एवम् पुरुष बंदियो ने शिविर का लाभ उठाया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के मेडिसिन विभाग के डाॅ0 आशुतोष त्रिपाठी व डाॅ. माणिक, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की डाॅं0 अनुराधा कपिल, नाक कान गला रोग विभाग से डाॅ. सौरभ नौटियाल, नेत्र रोग विभाग के डाॅ0 राजेश्वर सिंह, मनोरोग विभाग की डाॅ. आस्था जैन ने बंदियों को चिकित्सकीय परामर्श दिए। काउंन्सलर डाॅ. कंचन डोभाल ने बंदियों की काउंसलिंग की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रैशर की निःशुल्क जांचें भी की गईं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से बंदी रोगियों को निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। शिविर को सफल बनाने में डी.आई.जी. जेल दधि राम मौर्या, जेलर पवन कुमार कोठारी, जेल चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 अंकित गुसांई, जेल के फार्मासिस्टों अनिल ंिसंह सजवाण, मिनी चैहान, संदीप नेगी श्री महंत इन्दिरेश की ओर से उप वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी हरिशंकर गौड़, जनसम्पर्क अधिकारी दिनेश रतूडी का विशेष योगदान रहा। जिला कारागार प्रशासन ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर मानवता की सेवा किये जाने के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के अपनी गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवाओं से लोगों की सेवा करने के संकल्प के लिए अस्पताल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। – Sainyadham Express

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 300 बंदियों ने उठाया लाभ  जिला…

टेक ऑफ के समय हेली में आई तकनीकी खराबी, सड़क पर करवाई हार्ड लैंडिंग – Sainyadham Express

*टेक ऑफ के समय हेली में आई तकनीकी खराबी, सड़क पर करवाई हार्ड लैंडिंग *पायलट की…

मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी स्थित कालू सिद्ध मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में की पूजा-अर्चना – Sainyadham Express

मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी स्थित कालू सिद्ध मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में की पूजा-अर्चना   मुख्यमंत्री…

26 जुलाई जुलाई तक विवाह का UCC पंजीकरण पर मिल रही ये छूट – Sainyadham Express

देहरादून।   उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code – UCC) दिनांक 27 जनवरी 2025 से…

देहरादून में बड़ा हादसा आठ गाडियां आपस में भिड़ी: देखें वीडियो – Sainyadham Express

देहरादून में बड़ा हादसा आठ गाडियां आपस में भिड़ी: देखें वीडियो राजधानी देहरादून के हरिद्वार-नेशनल हाईवे…

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा अल्टो कार गिरी गहरी खाई में – Sainyadham Express

  अल्टो कार दुर्घटनाग्र 6 घायल एक महिला की मौके पर ही मौतउत्तरकाशी दुःखद घटना आज…

बड़ी खबर: रोहित नेगी के हत्यारों के साथ मुजफ्फरनगर मंगलौर बॉर्डर में देहरादून पुलिस के साथ मुठभेड़:दो घायल – Sainyadham Express

देहरादून प्रेमनगर थानाक्षेत्र में रोहित नेगी हत्याकांड के मुख्य अभियुक्तों के साथ मुजफ्फरनगर मंगलौर बॉर्डर में…