युवा लोकप्रिय चर्चित गायक सौरभ मैठाणी को शादी से पहले आई योगी आदित्यनाथ की चिट्ठी – Sainyadham Express

युवा लोकप्रिय चर्चित गायक सौरभ मैठाणी को शादी से पहले आई योगी आदित्यनाथ की चिट्ठी

electronics

 

रैबार पहाड़ का स्पेशल

देहरादून: उत्तराखंड के देश विदेश में युवा चर्चित गायक रूद्रप्रयाग जिले के जखोली भरदार पट्टी निवासी सौरभ मैठाणी 5 मार्च को त्रियुगीनारायण मंदिर में तृप्ता के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं , सौरभ मैठाणी के जिस तरह गीत चर्चा में रहते हैं वैसे ही सौरभ मैठाणी का शादी का कार्ड भी चर्चाओं में है , कार्ड इसलिए चर्चाओं में है कि कार्ड अपनी दुध बोली में छपा हुआ है, साथ ही सौरभ मैठाणी के शादी इसलिए चर्चाओं में है कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सौरभ मैठाणी और तृप्ता को शादी का शुभकामना संदेश भेजा वहीं सौरभ मैठाणी की माने तो शादी में योगी आदित्यनाथ समेत सीएम पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कई दिग्गज शामिल होंगे। बता दें कि विगत दिनों योगी आदित्यनाथ यमकेश्वर अपनी भतीजी की शादी में आए थे उस दौरान योगी आदित्यनाथ से सौरभ मैठाणी की मुलाकात हुई खास बात यह है कि सौरभ मैठाणी का ससुराल भी यमकेश्वर में बनने जा रहा है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *