शीतकाल के लिए यमुनोत्री धाम के कपाट बंद, अब खरसाली में मां देंगी श्रद्धालुओं को दर्शन – RAIBAR PAHAD KA


शेयर करें

मां यमुना की जयकारों के बीच आज बुधवार को शीतकाल के लिए यमुनोत्री धाम के कपाट बंद हो गए हैं। इस दौरान मां गंगा के जयकारों से धाम गूंज उठा। इससे पहले मंगलवार को अन्नकूट पर्व पर गंगोत्री धाम के कपाट बंद किए गए थे। यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के मौके पर सैकड़ों श्रद्धालु इस पावन क्षण के साक्षी बने। इससे पहले गंगा की उत्सव डोली यात्रा शीतकालीन पड़ाव मुखबा (मुखीमठ) के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान सैकड़ों तीर्थयात्रियों ने कपाटबंदी से पहले मां गंगा के दर्शन और पूजन कर आशीर्वाद लिया।

मायके में हुआ स्वागत

मंगलवार को धार्मिक परंपरानुसार गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने से पूर्व मां गंगा की विशेष पूजा की गई। 11:45 बजे गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए और मां गंगा की उत्सव डोली मुखबा के लिए रवाना हुई। डोली यात्रा ने भैरों घाटी स्थित देवी मंदिर में रात्रि विश्राम किया। जहां रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। बुधवार को डोली यात्रा भैरों घाटी स्थित देवी मंदिर से अपने मायके मुखबा गांव स्थित गंगा मंदिर पहुंचेगी, जहां ग्रामीणों द्वारा मायके में बेटी की तरह मां गंगा की डोली का स्वागत किया जाएगा।  इसके बाद आज यमुनोत्री धाम के कपाट भाई दूज पर्व पर बंद कर दिए गए।

इस साल नौ लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

गंगोत्री धाम में इस साल गत 13 नवंबर तक 9,04,869 तीर्थयात्री पहुंचे। वहीं, कपाट बंद होने के दौरान भी सैकड़ों तीर्थयात्री शामिल हुए, जिन्होंने मां गंगा के दर्शन और पूजन कर आशीर्वाद लिया।

About Post Author



Post Views:
13

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *