वरिष्ठ भाजपा नेत्री प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा पूनम बुटोला के नेतृत्व में राजस्थान में घर घर जाकर किया कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क – RAIBAR PAHAD KA


शेयर करें

राजस्थान:राजस्थान विधानसभा – 2023 चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड से प्रवासी के तोर पर पहूंची वरिष्ठ भाजपा नेत्री प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा उत्तराखंड पूनम बुटोला शर्मा के नेतृत्व में भाजपा के सैकड़ो महिला/पुरूष पदाधिकारियों ने घर-घर जनसंपर्क कर भाजपा को संपूर्ण प्रदेश में और जिला कोटा विधानसभा अंतर्गत लाड़पूरा में भारी मतों से भाजपा के प्रत्याशी कल्पना देवी को विजय बनाने का आह्वान किया।

जनसंपर्क के दौरान स्थानीय क्षेत्रवासियों में भाजपा के पक्ष मतदान हेतु बहुत अच्छा माहौल दिखा। जनसंपर्क के दौरान पूनम बुटोला शर्मा ने आम जनमानस को बताया कि कांग्रेस की निकम्मी एवं अंहकारी सरकार को प्रदेश व देश हित में सत्ता से बाहर करना बेहद जरूरी है और यह केवल और केवल वोट की चोट से ही संभव होगा। उन्होंने अपने संपर्क के दौरान प्रत्येक परिवार के सदस्य से पहले मतदान फिर जलपान के मंत्र को अपनाकर देश हित में वोट करने की अपील भी की।

पूनम शर्मा ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने झूठे वादे कर हर वर्ग को धोखा दिया है। कांग्रेस ने वादे तो खूब किए, लेकिन एक भी वादा समय पर पूरा नहीं किया। इस सरकार ने किसानों के ऋण माफ करने का वादा किया, उसे पूरा नहीं किया। बेरोजगारों को भत्ता नहीं दिया। युवाओं को नौकरियां नहीं दी। प्रदेश में पेपर लीक माफिया पनप गए, 4 साल में 19 बार पेपर लीक हुए, जिससे युवाओं में निराशा है। प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है।

इस दौरान जिला अध्यक्ष नूपुर मालव, मंडल अध्यक्ष ईशा काइला, जिला उपाध्यक्ष आशु शर्मा, विधायक कल्पना देवी आदि ज्येष्ठ-श्रेष्ठ स्थानीय भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

About Post Author



Post Views:
26

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *