रूद्रप्रयाग के लिए दुखद खबर:पुणे से घर आ रहे आशीष नेगी को अज्ञात लोगों ने खिलाया बस में नशीला फल आशीष की मौत, परिजनों ने सीएम धामी से लगाई न्याय की गुहार – Sainyadham Express

शेयर करें

रूद्रप्रयाग के लिए दुखद खबर:पुणे से घर आ रहे आशीष नेगी को अज्ञात लोगों ने खिलाया बस में नशीला फल आशीष की मौत, परिजनों ने सीएम धामी से लगाई न्याय की गुहार

रुद्रप्रयाग : महाराष्ट्र के पूणे में होटल की नौकरी कर रहे एक व्यक्ति के घर लौटते समय उसे बहादराबाद से हरिद्वार के बीच कुछ अज्ञात लोगों ने नशीला पदार्थ खिला दिया। गौर हो कि जिले के ग्राम कुमोली-मयकोटी निवासी आशीष नेगी पूणे से 21 जुलाई को अपने गांव के लिए निकला था

वह दिल्ली निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचा, यहां से आशीष हरिद्वार की बस में बैठा लेकिन बहादराबाद से हरिद्वार के बीच कुछ अज्ञात लोगों ने आशीष को केले में नशीला पदार्थ खिला दिया। उसके बाद तीन लोगों ने आशीष को जबरदस्ती बेसुध हालत में बस से उतारा बेसुध हालत में आशीष नेगी बहादराबाद पार्क में पड़ा था। आस-पास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।

पुलिस बहादराबाद पार्क पहुंची और आशीष को लेकर जिला अस्पताल हरिद्वार पहुंची और अस्पताल में इलाज करवाया यहां आशीष का दो दिन तक इलाज चला। 26 जुलाई को अशीष नेगी अपने गांव कुमोली पहुंचा और उसने अपने साथ घटी घटना की जानकारी परिजनों को दी और 27 जुलाई की सुबह चार बजे आशीष की मृत्यु हो गई।

आशीष की पत्नी दीपा देवी एवं चाचा भरत सिंह नेगी ने बताया कि आशीष को बहादराबाद से हरिद्वार के बीच कुछ अज्ञात लोगों ने केले में नशीला पदार्थ खिलाया, जिससे उसकी तबीयत बार-बार खराब हो रही थी और घर पहुंचने के बाद आशीष ने दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि जहरखुरानी गिरोह की धरपकड़ की जानी जरूरी है जिससे अन्य लोगों को बचाया जा सके। आशीष अपने पीछे माता, पत्नी, चार बालिका और एक बालक का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार के भरण पोषण को लेकर मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलाने की मांग की है।

About Post Author


Post Views: 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *