शेयर करें
घनसाली से दुखद खबर बादल फटने से दो की मौत एक घायल,आज से दस साल पहले आज ही के दिन यानि31 जूलाई को फटा था बादल
घनसाली: उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर बारिश का कहर जारी है कहीं नदी उफान पर तो कहीं नालों ने बिकराल रुप धारण कर लिया वहीं आज टिहरी जनपद के घनसाली क्षेत्र के नोताड गदेरे में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल है स्थानीय। ग्रामीण हरिकृष्ण नौटियाल से रैबार पहाड़ का न्यूज़ पोर्टल की टीम ने बात की तो उन्होंने बताया की आज से दस साल पहले भी 31 जूलाई को उसी स्थान पर आज ही के दिन बादल फटा था जिससे काफी नुकसान हुआ था और आज फिर वही दिन देखने को मिला आज गदेरे में बादल फटने से गदेरे के पास खुले होटल के बहने तथा मुयालगांव में घनसाली-चिरबिटिया मोटरमार्ग को जोड़ने वाली पुलिया बहने की सूचना है। पुलिस, sdrf रवाना है। विद्युत विभाग द्वारा शट डाउन किया. AE pwd मौके पर है। जेसीबी रवाना जर दी गई है।
प्रशासन राहत बचाव कार्य ने जुटे हैं।
वही एक ही परिवार के तीन लोगों की मिसिंग की खबर थी जिसमे दो लोगों की बॉडी रिकवर की गई है तथा एक घायल है उसे भी रिकवर कर दिया गया है।
मृतक दोनों पति पत्नि है व बेटा घायल है।
मृतकों का विवरण
1. भानु प्रसाद 50 वर्ष
2. नीलम देवी पत्नी 45 वर्ष
घायल
विपिन 28 वर्ष
About Post Author
Post Views: 2