उत्तराखंड के सभी कोचिंग सेंटरों की जांच संयुक्त चेकिंग कार्रवाई जारी, नियमों का पालन ना करने वालों पर होगा कडा एक्शन वीडियो जारी कर कड़ा संदेश दे गए एमडीडीए के उपाध्यक्ष तिवारी: देखें वीडियो – Sainyadham Express

शेयर करें

बड़ी खबर: उत्तराखंड के सभी कोचिंग सेंटरों की होगी जांच , कमेटी में नियुक्त किए गए सदस्य पांच, सरकार का एक्शन जारी,क्या बोले मंत्री

बंशीधर तिवारी: उपाध्यक्ष एमडीडीए 

दिल्ली कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन बच्चों की मौत के मामले का संज्ञान लेकर उत्तराखंड सरकार ने कोचिंग सेंटर के लिए निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के आदेश के बाद इन पर कार्रवाई शुरू हो गई है। अपर सचिव आवास अतर सिंह और एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी को नियमों का पालन न करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस तरह की दुखद घटनाओं के रोकथाम के लिए प्रदेश के सभी जनपदों में संचालित अलग-अलग कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मापदण्डों की जांच के लिए जनपदवार जाँच के लिए अध्यक्ष सहित चार सदस्य की जांच समिति का गठन किया गया है। ये समिति सभी जिलों में संचालित कोचिंग सेंटरों के मानकों की जांच करके 2 हफ्ते में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सख्त निर्देश देते हुए कहा प्रदेश के कोचिंग सेंटर में मानक अनुसार कार्य नहीं होने पर तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि बेसमेंट में सुरक्षा उपाय तथा आपदा के समय निकासी जैसे अन्य आवश्यक कार्य न होने पर कोचिंग सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की जाये। प्रेमचंद अग्रवाल ने यह भी कहा जिन मामलों में कार्रवाई की जा रही है उन पर शीघ्र कार्रवाई की प्रक्रिया को अमल में लाएं। वहीं एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कोचिंग सेंटरों में न्यूनतम सुविधा होनी चाहिए। जिसके बाद एमडीडीए और पुलिस विभाग ने आज से संयुक्त चेकिंग कार्रवाई शुरू कर दी है। नियमों का पालन न करने वाले कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी

 

About Post Author


Post Views: 5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *