Friday, July 26, 2024
spot_img
Homeउत्तराखंडयहां अंग्रेजी प्रवक्ता नफीस अहमद करता था लड़कियों के साथ छेड़छाड़ ,...

यहां अंग्रेजी प्रवक्ता नफीस अहमद करता था लड़कियों के साथ छेड़छाड़ , पुलिस ने किया गिरफ्तार – RAIBAR PAHAD KA


शेयर करें

खटीमा के झनकट राजकीय इंटर कॉलेज के शिक्षक द्वारा कॉलेज की नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त मामले में मीडिया से रूबरू होते हुए खटीमा के पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह ने बताया कि खटीमा पुलिस को आदर्श विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज झनकट के प्रधानाचार्य सुभाष सिंह राणा के द्वारा तहरीर प्राप्त हुई की कॉलेज की ही शिक्षक अंग्रेजी प्रवक्ता नफीस अहमद के द्वारा छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का कृत्य किया गया है। पुलिस ने प्रधानाचार्य की तहरीर पर महिला सुरक्षा की गंभीरता को देखते हुए पॉस्को सहित विभिन्न धाराओं में शिक्षक के खिलाफ जांच उपरांत मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही कॉलेज से फरार हुए शिक्षक की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीमों का भी गठन कर दिया गया। खटीमा कोतवाली पुलिस टीम ने उक्त मामले में तत्परता के साथ 24 घंटे के अंदर ही आरोपी शिक्षक नफीस अहमद को सितारगंज इलाके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी शिक्षक को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने इस अवसर पर मीडिया से कहा कि उत्तराखंड मुख्यमंत्री व डीजीपी के सख्त निर्देशों पर महिला सुरक्षा व बालिकाओं की सुरक्षा हेतु पुलिस प्रतिबद्ध है। इसलिए पुलिस द्वारा बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ मामले में शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई गई है। साथ ही शिक्षक की त्वरित गिरफ्तारी कर उसे सलाखों के पीछे भेजने का काम किया गया है।

About Post Author



Post Views:
219

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments