Saturday, July 27, 2024
spot_img
Homeउत्तराखंडबागेश्वर उप चुनाव में स्टार प्रचारक के रुप में किसान मोर्चा के...

बागेश्वर उप चुनाव में स्टार प्रचारक के रुप में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह पुंडीर ने किया धुआंधार प्रचार, कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता गुलदस्ता भेंट,शाल ओढ़कर किया स्वागत सत्कार – RAIBAR PAHAD KA


शेयर करें

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जोगेन्दर पुंडीर के सोमेश्वर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट,शाल ओढ़कर स्वागत किया।

सोमेश्वर – अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर विधानसभा में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जोगेन्दर पुंडीर के सोमेश्वर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर,शाल ओढ़कर स्वागत किया। उन्होंने कहा बागेश्वर उपचुनाव में

भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी।बागेश्वर क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , स्व केबिनेट मंत्री चन्दन राम दास के द्वारा किए गए विकास कार्यों से प्रभावित है। बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा को इसका बड़ा लाभ मिलेगा। सरकार और उनके कार्य को जनता खुश हैं। 5 सितंबर को बागेश्वर की जनता भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के समर्थन में बंपर वोटिंग करेगी। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जोगेन्दर पुंडीर , किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अल्मोडा खड़ग सिंह नेगी, किसान मोर्चा जिला मंत्री वंशीधर जोशी,पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा राजेन्द्र कैड़ा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोमेश्वर अमर सिंह मेहरा, किसान मोर्चा संयोजक मुकेश काण्डपाल, केवलानंद जोशी आदि भाजपा कार्यकर्ता , पदाधिकारी मौजूद थे।

About Post Author



Post Views:
70

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments