Saturday, July 19, 2025
Homeउत्तराखंडबड़ी खबर:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के दौरे के दौरान कांग्रेस को...

बड़ी खबर:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के दौरे के दौरान कांग्रेस को लगेगा बड़ा झटका, ये पूर्व विधायक वरिष्ठ पूर्व कैबिनेट मंत्री के पुत्र सैकड़ों समर्थकों के साथ थामेंगे भाजपा का दामन – RAIBAR PAHAD KA


शेयर करें

पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावत कांग्रेस छोड़ फिर से भाजपा में होंगे शामिल

2007 में कोटद्वार से जीते थे भाजपा के टिकट पर

खंडूडी की कोटद्वार से हार के बाद भाजपा से निष्कासित किये गए थे शैलेन्द्र रावत

देहरादून।अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दून दौरे के दिन पार्टी को एक बड़ा झटका लगने जा रहा है। आज रविवार को पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता शैलेन्द्र रावत भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।

इसके अलावा कई अन्य दलों के नेता व कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल होंगे। उत्तरकाशी जिले से जुड़े कांग्रेस के पूर्व विधायक की भी भाजपा में शामिल होने की चर्चा है।

पुष्ट खबर यह है कि कोटद्वार से पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावत आज फिर से भाजपा में शामिल होंगे। 2007 में कोटद्वार विधानसभा से भाजपा के टिकट पर जीते शैलेन्द्र रावत 2012 के बाद में कांग्रेस में चले गए थे।

2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने रावत की बजाय तत्कालीन सीएम बीसी खंडूडी को कोटद्वार से चुनाव लड़ाया था। इस चुनाव में खंडूडी कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह नेगी से हार गए थे।

खंडूडी की हार की वजह से भाजपा 2012 में सरकार बनाने से रह गयी थी। भाजपा को 31 व कांग्रेस को 32 सीट मिली थी। खंडूडी की इस हार को गम्भीरता से लेते हुए भाजपा ने शैलेन्द्र रावत को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावत
हालांकि, 2014 के लोकसभा चुनाव के समय फिर से भाजपा में शामिल हो गए थे। लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का टिकट नहीं मिलने की स्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

इसके बाद शैलेन्द्र रावत ने 2017 व 2022 में यमकेश्वर विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा। लेकिन चुनाव हार गए।

इस बीच, शैलेन्द्र रावत को भाजपा ने एक बार फिर पार्टी में आने का न्योता दिया। रावत की आज भाजपा में जॉइनिंग होगी।

पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावत के भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें कोटद्वार नगर निगम के मेयर का चुनाव लड़ाया जाएगा। रावत के भाजपा में आने के बाद कोटद्वार व यमकेश्वर विधानसभा में भाजपा को मजबूती भी मिलेगी।

रविवार की दोपहर भाजपा मुख्यालय में पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावत व विभिन्न जिलों के कई अन्य नेता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता लेंगे।इसके अलावा पूर्व वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री मातबर सिंह कंडारी के बेटे राजीव कंडारी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामेंगे इसके अलावा गिरीराज उनियाल समेत कई लोग आज भाजपा के होंगे

साभार:अविकल उत्तराखंड

About Post Author



Post Views:
20

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments