Saturday, October 26, 2024
Homeउत्तराखंडप्रधानमंत्री की मन की बात देश की आवाज बन चुकी है:-रेखा आर्या...

प्रधानमंत्री की मन की बात देश की आवाज बन चुकी है:-रेखा आर्या – RAIBAR PAHAD KA


शेयर करें

देहरादून :- आज प्रेमनगर काँवली मंडल में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 104 वें संस्करण कार्यकर्ताओं के साथ सुना!

कार्यक्रम के दौरान मंत्री रेखा आर्य ने कहा की 9 साल पहले 3 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा विजयादशमी से शुरू किया गया, मन की बात का यह ऐतिहासिक सफर आज 30 अप्रैल को अपने 100वें पड़ाव पर पहुंचा, यह शतक सबूत है माननीय नरेंद्र मोदी जी और देश की जनता के बीच मजबूत जुड़ाव और लगाव का!

देश के प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी जी के मन की बात वह नवाचार है जो मोदी जी से पहले विश्व में किसी और ने नही किया था! माननीय प्रधानमंत्री जी की अपने देशवासियों से अपने मन की बात, पिछले 99 एपिसोड में हमने सुनी जिसमें स्वामी विवेकानंद जी से लेकर वीर सावरकर के त्याग और बलिदान की प्रेरक कहानियां, वैश्विक नेताओं से लेकर सुदूर हमारी सीमाओं की रक्षा में तैनात वीर सैनिकों तक से वार्तालाप, स्कूल के बच्चों से लेकर अन्तरिक्ष वैज्ञानिको के मन को छूने वाली बात सहित कई अन्य हैं!

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष,भाजपा किसान मोर्चा जोगेंद्र पुंडीर , प्रेमनगर काँवली मंडल अध्यक्ष , मंडल महामंत्री एवं सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी मौजूद रहे!

About Post Author



Post Views:
15

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments