Saturday, July 27, 2024
spot_img
Homeउत्तराखंडपालाकुराली में कृष्ण जन्म की रही धूम: आचार्य ममगाईं को सुनने के...

पालाकुराली में कृष्ण जन्म की रही धूम: आचार्य ममगाईं को सुनने के लिए उमड़ रहा आस्था का सैलाब – RAIBAR PAHAD KA


शेयर करें

पाला कुराली में रही कृष्ण जन्म की धूम

आज चतुर्थ दिवस की भागवत कथा लस्या के ग्राम पालाकुराली लस्या जखोली रूद्रप्रयाग किशोर राणा द्वारा आयोजित ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिवस पर बड़ीसंख्या में लोग दूर दूर से आकर कथा का आनन्द ले रहे हैं यह कथा कुछ ऐसा सन्देश देरही है हम देवभुमी में रहनें वाले एकजुटता प्रेम परिवार प्रमात्मा की तरह रहते है समय का सदुपयोग करना नहीं जानते उनका जीवन भी अनुपयोगी बन जाता है। समय को काटो नहीं अपितु जियो। समय काटना अर्थात समय का दुरूपयोग करना और समय को जीना अर्थात समय का सदुपयोग करना। हमारे शास्त्रों में स्पष्ट कहा गया है कि मनुष्य अपनी नासमझी में अपने जीवन को व्यर्थ गंवाता है। यह बात ज्योतिष्पीठ बद्रिकाश्रम व्यासपीठालंकृत आचार्य शिवप्रसाद ममगांई जी नें कही
” कालो न यातो वयमेव याताः “
अर्थात – मनुष्य समझता है कि वह समय काट रहा है मगर सच्चाई यह है, कि वह समय को नहीं अपितु समय ही उसे काट रहा है। समय उन लोगों द्वारा ही जिया जाता है जो निरंतर पुरुषार्थ में लगे हुए हैं। जो नयें सृजन और सफल होने के लिए निरन्तर कर्म करने में विश्वास रखते हैं।
मेहनत को छोड़ केवल किस्मत में विश्वास रखने वाले मनुष्य ही समय को जीने की अपेक्षा काटने में लगे रहते हैं। प्रत्येक क्षण का सदुपयोग करना सीखो ताकि अपने जीवन को आप उन्नति और उत्थान की ओर अग्रसर कर सकें। आज विशेस रूप से आयोजकों के द्वारा एक सुन्दर झांकी निकाली गई टैकरी मेअमें बालकृष रंप के चरणों को छूनें के लिए लोग लपक रहे थे वहीं माखन मिश्री का प्रसाद बांटा गया जिसमें कृपाल सिह केसर सिंह राणा प्रवक्ता शिवसिंह नेगी प्रवक्ता विरेन्द्र सिंह नेगी डॉक्टर गुलाब सिंह राणा सेमर सिंह अनुराग सते सिंह महावीर किशन सिंह इंद्र सिंह दिगम्बर सिंह ग्राम प्रधान कमला देवी सुभाष राणा वचन सिंह किशन सिंह कपूर सिंह धीरज सिंह सुभगा देवी रोशनी राणा रजनी राणा सीमा राणा सावित्री देवी सुशीला देवी गंगी देवी खुशी राणा निधि राणा अशोक राणा अक्षित राणा आचार्य भानु ममगाईं आचार्य संदीप बहुगुणा आचार्य विजेंदर ममगाईं आचार्य अंकित केमनी आचार्य जितेंद्र आचार्य सुनील शुक्ला आदि भक्त गण भारी सँख्या में उपस्थित रहे ।।

About Post Author



Post Views:
18

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments