Saturday, July 27, 2024
spot_img
Homeउत्तराखंडगढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी को मिला सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार, दर्शन...

गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी को मिला सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार, दर्शन फसर्वाण को मिला सर्वश्रेष्ठ गायक का पुरस्कार, अशोक चौहान को मिला बेहतरीन फिल्म के लिए पुरस्कार, थोकदार फिल्म की अभिनेत्री शिवानी भंडारी को मिला बेस्ट अभिनेत्री का पुरस्कार: देखें पूरी लिस्ट – RAIBAR PAHAD KA


शेयर करें

गढ़ रतन नरेंद्र सिंह नेगी के गीत क्या जी बोलूं को मिला सर्वश्रेष्ठ गीत का पुरस्कार, युवा गायक दर्शन फर्स्वाण को मिला सर्वश्रेष्ठ गायक का पुरस्कार, थोकदार फिल्म में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए उत्तराखंड की चर्चित अभिनेत्री शिवानी भंडारी को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार

शनिवार 30 सितम्बर को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू ऑडिटोरियम में यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स 2023 का भव्य आयोजन किया गया है जिसमें गत वर्ष 2022 में उत्तराखंड के क्षेत्रीय सिनेमा संगीत में उत्कृष्ट योगदान देने वाले उत्तराखंडी कलाकारों को विभिन्न नामांकित श्रेणियों में यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स से सम्मानित किया गया। यंग उत्तराखंड संस्था यह आयोजन लगातार पिछले एक दशकों से करती आ रही है और इस बार यह 11वॉ आयोजन था। यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स के 2 विशेष सम्मानों के अंतर्गत उत्तराखंड के लोक-संगीत में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिये पद्म श्री डाक्टर माधुरी बर्त्वाल को गोपाल बाबु गोस्वामी लेजेंड्री सिंगर अवार्ड् तथा फिल्मों में अपना उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रसिद्ध अभिनेता बलराज नेगी को यंग उत्तराखंड लाइफ टाइम सिने अवार्ड से सम्मानित किया गया।

यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स 2023 के विजेताओं की सूची इस प्रकार से है –

फिल्म कैटेगरी के विजेता इस प्रकार हैं –

सर्वश्रेष्ठ खलनायक के विजेता – नरेश बिष्ट , फिल्म – माटी पछ्याँण (Naresh Bisht, Film – Mati Pahichan)
सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता के विजेता – रमेश ठंगरियाल, फिल्म – मेरु गौं (Ramesh Thangriyal, Film – Meru Gaun)
सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री के विजेता – शिवानी भण्डारी, फिल्म – थोकदार (Shivani Bhandari Film – Thokdar)
सर्वश्रेष्ठ कहानी के विजेता – आशु चौहान, फिल्म – खैरी का दिन ( Ashu Chauhan, Film – Khairi Ka Din)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के विजेता- संयुक्त रूप में राकेश गौड़, फिल्म मेरु गौं एवं रणवीर सिंह चौहान, फिल्म – थोकदार
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के विजेता – अंकिता परिहार, फिल्म – माटी पछ्याँण (Ankita Parihar, Film -Mati Pahichan)
सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्देशक के विजेता – अजय बेरी, फिल्म – माटी पछ्याँण, Ajay Berry, Film – Mati Pahichan)
सर्वश्रेष्ठ फिल्म के विजेता – फिल्म – माटी पछ्याँण, निर्माता- फराज शेरे (Film – Mati Pahichan, Producer- Fraz Shere )
सर्वश्रेष्ठ शार्ट फिल्म के विजेता – मोल्यार

म्यूजिक कैटेगरी के विजेता इस प्रकार हैं –

सर्वश्रेष्ठ गीतकार के विजेता- नरेंद्र सिंह नेगी, गीत- क्या जि बोलूँ (Narendra Singh Negi For Song – Kya ji Bolu)
सर्वश्रेष्ठ गायक के विजेता – दर्शन फर्स्वाण, गीत- हिट म्यार पहाड़ (Darshan Farswan, For Song – Hit Myaar Pahaad)
सर्वश्रेष्ठ गायिका के विजेता – अंजलि खरे, गीत- स्याळी रामदेई (Anjali Khare, For Song -Syali Ramdeyi)
सर्वश्रेष्ठ संगीतकार के विजेता – रंजीत सिंह, गीत- हिमुली (Ranjeet Singh, For Song – Himuli)
सर्वश्रेष्ठ वीडियो निर्देशक के विजेता – युद्धवीर नेगी, गीत- जय चार महासू (Yuddhveer Negi, For Song- Jai Char Mahasu)
सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक वीडियो रिक्रिएशन के विजेता – गीत- बेडु पाको (निर्माता- चाँदनी इंटरप्राइजेज ) ( Song – Bedu Pako, Producer – Chandani Enterprises)

उत्तराखंड के प्रसिद्ध संगीतकार स्वर्गीय गुंजन डंगवाल को यूका 2023 के मंच पर श्रधांजलि दी गयी तथा उनके पारिवारिक जनों को सम्मानित किया गया।

सम्मान के साथ साथ इस अवार्ड शो में विभिन्न कलाकारों ने अपनी लाइव सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। प्रसिद्ध लोकगायिका अनुराधा निराला, नेहा खंकरियाल, दर्शन फर्स्वाण, आशीष बोहरा एवं टीम इन्फिनिटी डांस ग्रुप, राकेश कनवाल, स्वेता महारा, करिश्मा शाह एवं रुहान भारद्वाज आदि कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरी।

यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स में जिला रुद्रप्रयाग और टेहरी के पूर्व जिलाधिकारी एवं वर्तमान में पीऍमओ में कार्यरत आईएएस मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए , इसके साथ ही उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आयी प्रसिद्ध हस्तियाँ विशिष्ट अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध रेडियो जॉकी एवं उत्तराखंड के प्रथम डिजिटल रेडियो के संस्थापक आरजे काव्य एवं गायिका नेहा खंकरियाल ने किया।
यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स के महासचिव अनूप डोबरियाल ने सभी दर्शकों, कलाकारों, और अपने सहयोग कर्ताओं का धन्यवाद किया और सभी उत्तराखंड वासियों से अपनी लोक कला, सिनेमा-संगीत के प्रचार-प्रसार एवं संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए अपील की।

इस कार्यक्रम में संस्था के अन्य पदाधिकारी विवेक पटवाल, केसीएस रावत, विक्रम रावत, भूपेंद्र मनोला, ऋचा ममगाईं पंत, शोभा नेगी, महेंद्र मनराल, प्रमोद शर्मा, राजीव बेलवाल आदि मौजूद रहे।

About Post Author



Post Views:
8

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments