Saturday, July 27, 2024
spot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में वज्रपात से एक की मौत 4 घायल: जानें पूरी खबर...

उत्तराखंड में वज्रपात से एक की मौत 4 घायल: जानें पूरी खबर – RAIBAR PAHAD KA


शेयर करें

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में मानसून के दस्तक देते ही मानसून ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया कहीं भूस्खलन तो कई अतिवृष्टि देखने को मिल रही है वहीं उत्तरकाशी से दुखद खबर सामने आ रही है जहां पुरोला के कंडियाल गांव में आकाशीय बिजली गिरने से चार व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गए। जिनमें एक युवक की अस्पताल लाते समय मौत हो गई है। खेतों में धान की रोपाई करते समय यह घटना हुई है। वहीं नौगांव ब्लाक के ग्राम पंचायत जरड़ा के सिनदरा नामे तोक में आकाशीय बिजली गिरने से चार पशुओं की मौत हो गई। पशुओं को चुगाने के लिए गई एक लड़की भी झुलस गई है।

जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी पुरोला के कंडियाल गांव के मदनी तोक में खेतों में काम कर रहे चार लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। ग्रामीणों ने चारों लोगों को सीएचसी पुरोला पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। घटना में चंद्र सिंह ज्याड़ा (55) पुत्र अजयपाल, निखिल (24) पुत्र खुशपाल, अशोक ( 18) पुत्र खुशपाल घायल हो गए। वहीं अभिषेक (26) पुत्र धृपाल ज्याड़ा की उपचार के दौरान मौत हो गई।

About Post Author



Post Views:
99

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments