दुखद खबर: देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा एक बच्चे समेत दो की मौत 14 की मौत: देखें वीडियो – Sainyadham Express

दुखद खबर: देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा एक बच्चे समेत दो की मौत 14 की मौत: देखें वीडियो

electronics

देहरादून में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शिमला बाईपास पर सिंघनीवाला में बस और लोडर ऑटो के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दौरान लोडर सड़क से नीचे पलट गया, जबकि बस सड़क पर पलट गई। हादसे में 14 लोग घायल हो गए। वहीं बच्चे समेत दो की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे बस विकासनगर से देहरादून की ओर जा रही थी। सहसपुर थाना इलाके के विकासनगर क्षेत्र में सिंघनीवाला शिमला बाईपास पर हादसा हुआ। बस और लोडर के बीच भिड़ंत हुई है। लोडर सड़क से नीचे पलटा है, जबकि बस सड़क पर पलटी है।

हादसे में दो की मौत हो गई है। जिसमें एक व्यक्ति और एक बच्चा शामिल है। 14 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि गंभीर घायलों को ग्राफिक एरा अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
दो बार पलटी बस
बताया जा रहा है कि बस दो बार पलटी थी और कुछ यात्री बस के नीचे दब गए थे। ग्रामीणों ने बस को उठाया और घायलों को अस्पताल भिजवा दिया। घायलों को अस्पताल भेजने के बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें:  धामी सरकार के तीन साल, बेमिसाल पर मुंबई में बहनों को भेंट की गई भिठौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *