Friday, February 21, 2025
Homeउत्तराखंडपोखरियाल वंश के लोग अब जान सकते हैं अपनी वंशावली,संकल्प-सिद्धि” पत्रिका का...

पोखरियाल वंश के लोग अब जान सकते हैं अपनी वंशावली,संकल्प-सिद्धि” पत्रिका का हुआ विमोचन – Sainyadham Express

*पोखरियाल वंशज की वंशावली पर लिखित हमारी सांस्कृतिक परम्परा का घोतक “संकल्प-सिद्धि” पत्रिका का विमोचन।*

electronics

*घनसाली के पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी ने किया पत्रिका का विमोचन*

*”संकल्प-सिद्धि” पत्रिका के द्वारा आगामी पीढ़ी को अपने पूर्वजों के गौरवशाली इतिहास की जानकारी होगी प्राप्त: सी.एस पोखरियाल*

 

*घनसाली:-* जनपद टिहरी में भिलंगना ब्लॉक के ग्राम सिल्यारा गांव में डॉ. प्यार सिंह पोखरियाल के सुपुत्र अंकित पोखरियाल की मेंहदी रश्म में प्रतापनगर व प्रवासी पट्टी केमर के पोखरियाल वंशज पर आधारित लिखित हमारी सांस्कृतिक परम्परा का घोतक “संकल्प-सिद्धि” पत्रिका का घनसाली के पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी ने विमोचन किया। बुधवार को पूर्व विधायक नेगी ने पत्रिका के प्रकाशन के लिए सभी पोखरियाल परिवार व ग्रामवासियों एवं प्रबुद्ध लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा की हमारी संस्कृति धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है। इसके संरक्षण के लिए सभी को आगे आकर कार्य करना चाहिए। इस तरह के सराहनीय प्रयास समाज मे कारगर साबित होंगे।

वहीं बालगंगा सेवानिवृत्त एवं वरिष्ठ नागरिक समिति के अध्यक्ष चंदन सिंह पोखरियाल ने बताया कि पत्रिका में भदूरा पट्टी के गल्याखेत गांव के निवासरत पोखरियाल जाति एवं सभी जातियों की वंशावली के साथ ही धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक लेखों को प्रकाशित किया गया है। जिससे भविष्य में आने वाली पीढ़ी अपने पूर्वजों के नामों व कामों से रूबरू हो सके।

वहीं पत्रिका विमोचन में पहुंचे बालगंगा महाविद्यालय सेंदुल के प्रबंधक प्रशांत जोशी ने कहा कि इस प्रकार के पत्रिकाओं के द्वारा समाज को अपने पूर्वजों की संस्कृति एवं विरासत को संजोए रखने की प्रेरणा मिलती है यह समाज के लिए एक उत्कृष्ट पहल है। उन्होंने पत्रिका के संपादक व समस्त पोखरियाल बंधुओं को उक्त प्रेरणास्रोत कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

आपको बता दें कि संकल्प सिद्धि पत्रिका में पोखरियाल वंशज की पूरी कहानी का विवरण दिया गया है जिससे आने वाली आगामी पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक परम्परा व अपने पूर्वजों के द्वारा समाज हित में किये गये कार्यों की झलक से रुबरू करवाया जा सके। पत्रिका के द्वारा आगामी पीढ़ी को अपने पूर्वजों के गौरवशाली इतिहास की जानकारी प्राप्त होगी। इस ‘संकल्प-सिद्धि’ पत्रिका के माध्यम से हम अपनी संस्कार सिद्ध पुरानी परम्पराओं को भविष्य के लिए भी सुरक्षित रख सकेंगे।

वहीं “संकल्प सिद्धि” पत्रिका के प्रकाशन पर प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी, प्रदीप चंद रमोला (प्रमुख प्रतापनगर), भगवान सिंह पोखरियाल (ब्लॉक प्रमुख डोईवाला), दिवाकर प्रसाद पैन्यूली (प्रधानाचार्य जीआईसी गल्याखेत) ने पत्रिका के सफल प्रकाशन हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की जिसका कि पत्रिका में प्रकाशन किया गया है।

संकल्प सिद्धि पत्रिका के सम्पादक विवरण

संयुक्त प्रधान संपादक
उम्मेद सिंह पोखरियाल
चन्दन सिंह पोखरियाल

मुख्य सम्पादक- दर्शन सिंह पोखरियाल
सम्पादक – मदन सिंह पोखरियाल
सह-सम्पादक – सत्ये सिंह पोखरियाल
सह-सम्पादक – बरफ सिंह पोखरियाल
सह-सम्पादक – डॉ० प्यार सिंह पोखरियाल
सहयोग – आचार्य सन्तोष व्यास

पत्रिका विमोचन अवसर पर उम्मेद सिंह चौहान, हुकम सिंह रावत, सूरत सिंह रावत, कुंवर रावत, सबल सिंह बिष्ट, विजयराम जोशी, आनंद व्यास, इंद्र सिंह रावत, केदार सिंह रौतेला, विजेंद्र बिष्ट, रोशन लाल जोशी, प्यार सिंह पोखरियाल, विशेश्वर जोशी, प्राशांत जोशी, भरत सिंह नेगी आदि गणमान्य लोगों सहित समस्त ग्रामवासी मौजद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments