पौड़ी के लाल उत्तम रावत ने रजत पदक जीतकर जापान में बढ़ाया देश का मान, कुछ दिन पहले मिला था देवभूमि कीर्ति सम्मान

जापान में एशियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड के उत्तम सिंह रावत ने भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल

मुख्यमंत्री , पूर्व मुख्यमंत्री , सांसद, विधायक इस राष्ट्रीय उपलब्धि से अनजान किसी ने नहीं दी शुभकामनाएं बधाई,जबकि हम देखते हैं कि राजनीति उपलब्धियों पर नेताओं की होड़ लगी रहती है।

दीपक कैन्तुरा: रैबार पहाड़ का
जापान:भारत के लिए गर्व का क्षण है की पौड़ी के लाल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने हुनर के दम पर आयोजित एशियन पावरलिफ्टिंग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बेंच प्रेस प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल अपने नाम किया साथ ही उन्होंने अपना नेशनल रिकॉर्ड भी तोड़ा, और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया। रावत ने 74 किलोग्राम वेट कैटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे उत्तम ने अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया।अपने भावुक शब्दों में उन्होंने कहा:मेरे हर लिफ्ट में मेरी भारतीय तिरंगा झंडा मेरे साथ था। मैं उसे अपने बैग में लेकर आया था, बस उसी पल का इंतज़ार था जब मैं उसे मेडल सेरेमनी में लेकर जाऊं — और आज वो सपना पूरा हुआ।”
उत्तम सिंह रावत ने सभी शुभचिंतकों और साथ देने वालों का धन्यवाद किया, और विशेष आभार व्यक्त किया अपने कोचेस का उत्तम रावत ने अपने चाचा महेश इंडिया टीम कोच और पावरलिफ्टिंग के दिग्गज,जसवंत रावत – उनके बड़े भाई और पर्सनल ट्रांसफॉर्मेशन कोच।इन दोनों मार्गदर्शकों की मेहनत, प्रशिक्षण और विश्वास ने उत्तम को इस अंतरराष्ट्रीय सफलता तक पहुंचाया।उत्तम सिंह रावत की इस उपलब्धि से देश का नाम रोशन हुआ है और यह युवा एथलीट्स के लिए एक नई प्रेरणा बनकर उभरे हैं उत्तम सिंह रावत को बधाई करने वालों का तांता लगा हुआ है भागीरथी फिल्म एंटरटेनमेंट के निमार्ता सोबन सिंह रावत ने उत्तम रावत को बधाई दी और कहा कि उत्तम ने उत्तराखंड के साथ तिरंगा के साथ विश्व पटल पर देश का मान बढ़ाया है और भागीरथी फिल्म एंटरटेनमेंट और मैठाणी म्यूजिक क्लासेस ने हाल ही में देवभूमि कीर्ति सम्मान से नवाजा यह हमारे लिए गर्व की अनुभूति हुई है और आज देवभूमि कीर्ति सम्मान का और मूल्य बढ़ा है, वहीं उत्तम सिंह रावत की इस उपलब्धि पर हिल्स डेवलपमेंट मिशन के अध्यक्ष समाजसेवी शिक्षाविद रघुवीर सिंह बिष्ट ने भी उत्तम सिंह रावत को इतिहास रचने के लिए और देश का मान जापान में बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी बिष्ट ने कहा की पौड़ी के छोटे से गांव से निकल उत्तम सिंह रावत ने तिरंगा का मान बढ़ाया है। उत्तराखंड के चिरपरिचित युवा गायक सौरव मैठाणी ने भी उत्तम सिंह रावत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उनको बधाई और शुभकामनाएं दी मैठाणी ने कहा कि आज मुझे अति प्रसन्नता हो रही है कि हमने कुछ दिन पहले जिस खिलाड़ी को देवभूमि रत्न से नवाजा था आज वह बेटा 25 देश को पछाड़कर अपने देश के लिए रजत पदक जीतकर लाया और ऐतिहासिक रिकार्ड बनाया , मैठाणी ने कहा कि हमारा प्रयास सफल हुआ है, साथ ही उत्तम रावत ने भागीरथी फिल्म एंटरटेनमेंट और मैठाणी म्यूजिक क्लासेस का भी आभार जताया रैबार पहाड़ से बातचीत करते हुए रावत ने कहा कि देवभूमि कीर्ति सम्मान से मुझे नई ऊर्जा मिली है और में अपने देश के लिए रजत पदक जीतकर आया है वहीं अब मेरा प्रयास है कि अगली बार देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर लेकर आऊंगा।