
देहरादून से OPS की हुंकार: 2027 चुनाव से पहले पुरानी पेंशन बहाली के लिए निर्णायक जंग का ऐलान !


प्रवीण सिंह पंवार.राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखण्ड नरेंद्रनगर ब्लॉक अध्यक्ष
राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक उपाध्यक्ष. नरेंद्रनगर टिहरी गढवाल
देहरादून:राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF) की प्रांतीय कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज देहरादून में आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली (OPS) के लिए निर्णायक आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यदि सरकार समय रहते कर्मचारियों की जायज मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती है, तो प्रदेशभर में व्यापक और निर्णायक जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा।
बैठक में सर्वसम्मति से मनोज अवस्थी को NOPRUF का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी कर्मचारियों के विश्वास और संघर्ष की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस चुनावी वर्ष में कर्मचारी वर्ग पुरानी पेंशन बहाली के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेगा और यदि सरकार ने शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो इसका राजनीतिक परिणाम आगामी विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।
बैठक में रणिता विश्वकर्मा को प्रदेश महिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मातृशक्ति को संगठित कर पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।
इसी क्रम में शंकर भट्ट को गढ़वाल मंडल अध्यक्ष तथा राजीव उनियाल को मंडल मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में कर्मचारियों को संगठित कर पुरानी पेंशन बहाली के लिए निर्णायक संघर्ष को मजबूत किया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी बिक्रम सिंह रावत ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है और इस अधिकार की प्राप्ति के लिए प्रदेश का प्रत्येक कर्मचारी एकजुट होकर संघर्ष करेगा।
प्रदेश महामंत्री सीताराम पोखरियाल ने कहा कि कर्मचारी वर्ग अब अपने अधिकारों के प्रति पूरी तरह जागरूक हो चुका है और सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर आंदोलन को और अधिक मजबूत बनाना होगा।
प्रदेश आईटी सेल प्रभारी अवधेश सेमवाल ने जानकारी दी कि इस माह प्रदेशभर में कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित पोस्टकार्ड अभियान चलाया जाएगा, जिसके माध्यम से लाखों पोस्टकार्ड भेजकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग सरकार तक पहुंचाई जाएगी।
प्रदेश सह प्रभारी जसपाल सिंह गुसाईं ने कहा कि यह केवल कर्मचारियों की आर्थिक सुरक्षा का विषय नहीं बल्कि उनके सम्मान और भविष्य से जुड़ा प्रश्न है। जब तक प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक स्वर में पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष को तेज करने का संकल्प लिया।
बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य:
बिक्रम सिंह रावत (प्रदेश प्रभारी), मनोज अवस्थी (प्रदेश अध्यक्ष), सीताराम पोखरियाल (प्रदेश महामंत्री), रोहित जोशी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), जसपाल सिंह गुसाईं (प्रदेश सह प्रभारी), रणिता विश्वकर्मा (महिला प्रदेश अध्यक्ष), लक्ष्मण सिंह सजवाण (प्रदेश समन्वयक), अभिषेक नवानी (प्रदेश संयुक्त मंत्री), सौरभ नौटियाल (प्रदेश संगठन मंत्री), अवधेश सेमवाल (प्रदेश आईटी सेल प्रभारी), डॉ. कमलेश मिश्रा (प्रदेश मीडिया प्रभारी), शंकर भट्ट (मंडल अध्यक्ष), राजीव उनियाल (मंडल मंत्री), माखन लाल शाह (जिला अध्यक्ष देहरादून), केदार फरस्वाण (जिला मंत्री देहरादून), अंकित रौथाण (जिलाध्यक्ष रुद्रप्रयाग), प्रवीण पंवार (ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्रनगर), मनवर लाल शाह, आलोक जोशी, मस्तराम, सुशील रावत, धर्मेंद्र उनियाल, मुकेश गोदियाल, शंकर फर्त्याल, अनिल कुमार, कुलदीप कुकरेती, आनंद सिंह बिष्ट, दीपक राठौड़, भगवती प्रसाद, वीरेंद्र शाह, आशीष चौधरी, वंदना थपलियाल, जितेंद्र प्रसाद भारद्वाज, अनीता बिष्ट, डॉ. एनपी विश्वकर्मा, लक्ष्मण सिंह, आशीष रतूड़ी, भीम सिंह, संग्राम सिंह, राजकुमार रावत, जीवंटी नेगी, सुनीता गुसाईं, मीनाक्षी मिश्रा, मालती मेहर, सबर सिंह रावत, गिरीश पनेरू (अध्यक्ष कुमाऊं मंडल), संजय भाष्कर (मंडल मंत्री प.क.शि.सं.), नवीन चंद्र थपलियाल, कीर्ति भट्ट, उर्वशी चौहान, संजू भारती, नेहा, पूजा, गीता, अर्चना ममगाई, मीना सैनी, अंजू, रश्मि, पूजा सेमवाल एवं विनीता भट्ट सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।