Exclusive video: जागेश्वर धाम में महिला ने शिव का रुप बताते हुए जमकर किया हंगामा – Sainyadham Express

अल्मोड़ा- जागेश्वर मंदिर में सायं कालीन आरती के बाद मंदिर का गेट बंद होने के बाद अराजक तत्वों ने मंदिर में जमकर हंगामा काटा। अराजक तत्वों ने मंदिर के गेट के ऊपर चढ़ कर और जबरन जागेश्वर मंदिर में घुसने की कोशिश की। घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने लोगों इसकी जानकारी पुलिस को दी। मामले में पांच लोग गेट फांदकर मंदिर में पहुंच गए। आरोप है कि विरोध करने पर उन्होंने सुरक्षा गार्ड को पीट दिया। यह लोग साथ में कुत्ते भी लाएं हुए थे। मौके पर उन लोगों ने जमकर हंगामा काटा।

electronics

 

अराजक तत्वों में तीन महिलाएं और दो पुरूष शामिल रहे। इसमें एक महिला अपने के भगवान शिव का रूप बताते हुए मंदिर के मुख्य गेट पर चढ़ गयी। अपने को शिव का रूप बताते हुए महिला मंदिर के लोगों को श्राप देने लगी। बाद में पुलिस ने पहुंच कर अराजक तत्वों का चालन काट कार्रवाई की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *