मुंबई:उत्तराखंड चैलेंजर्स कप सीजन–10 : महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले – raibarpahadka.com

उत्तराखंड चैलेंजर्स कप सीजन–10 : महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले

प्रायोजक:- गामी ग्रुप*
*सह प्रायोजक:- द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी, ट्राइडेंट लॉजिस्टिक, अनमोल बिल्डर, अनमोल प्रोडक्शन, शक्ति फाउंडेशन एवं प्यारी पहाड़न*

 

नवीन चंद्र भट्ट, मुंबई 

बुरांश यूथ यूनाइटेड द्वारा आयोजित *उत्तराखंड चैलेंजर्स कप सीजन–10* के अंतर्गत महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 14 मार्च को करण मित्र मंडल क्रिकेट मैदान, सेक्टर-7, ऐरोली में किया गया। प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों ने भाग लिया—
*गढ़-कुमाऊं पर्वतीय समाज (विरार), हिमालयन क्वींस (नवी मुंबई), नंदा देवी यूनाइटेड इलेवन (ऐरोली), चंद क्वींस इलेवन (ठाणे), उत्तराखंड महिला संगठन (मुंबई) और दोस्ती ग्रुप इलेवन (ठाणे)*। सभी टीमों के बीच 2-2 लीग मैचों के कड़े और रोमांचक मुकाबले खेले गए।

*पहला लीग मैच:-*

*_गढ़ कुमाऊं पर्वतीय समाज, विरार और हिमालयन क्वींस, नवी मुंबई_* के बीच खेला गया। टॉस जीतकर गढ़ कुमाऊं टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 ओवर में 34 रन बनाए। जवाब में हिमालयन क्वींस ने 3 ओवर की अंतिम गेंद पर ज्योति ठाकुर के चौके की मदद से मैच जीत लिया।

*दूसरा लीग मैच:-*

*_हिमालयन क्वींस इलेवन और चंद क्वींस इलेवन, ठाणे_* के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चंद क्वींस ने 32 रन बनाए, जिसे हिमालयन क्वींस ने शानदार बल्लेबाजी के साथ हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

*तीसरा लीग मैच*

*_नंदा देवी यूनाइटेड इलेवन, ऐरोली और दोस्ती ग्रुप इलेवन, ठाणे_* के बीच खेला गया। नंदा देवी की सलामी बल्लेबाज *काव्य उपाध्याय और चेतना* ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 4 ओवर में 83 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में दोस्ती ग्रुप इलेवन की टीम 16 रन पर सिमट गई।

*चौथा लीग मैच:-*

*_उत्तराखंड महिला संगठन, मुंबई और नंदा देवी यूनाइटेड इलेवन, ऐरोली_* के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड महिला संगठन ने 4 ओवर में 18 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नंदा देवी यूनाइटेड ने 1 ओवर 1 गेंद में 1 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

*पांचवां लीग मैच:-*

*_गढ़ कुमाऊं पर्वतीय समाज, विरार और चंद क्वींस इलेवन_* के बीच खेला गया। गढ़ कुमाऊं टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 ओवर में 32 रन बनाए और जीत के लिए 33 रन का लक्ष्य दिया। शानदार गेंदबाजी करते हुए उन्होंने विपक्षी टीम को 30 रन पर रोककर मैच जीत लिया और सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली तीसरी टीम बनी।
*छठा लीग मैच:-*
*_उत्तराखंड महिला संगठन, मुंबई और दोस्ती ग्रुप इलेवन, ठाणे_* के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड महिला संगठन ने 4 ओवर में 2 विकेट खोकर 18 रन बनाए। जवाब में दोस्ती ग्रुप इलेवन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 5 गेंदों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और सेमीफाइनल में जगह बनाई।
सेमीफाइनल मुकाबले

*पहला सेमीफाइनल*

*हिमालयन क्वींस इलेवन और गढ़ कुमाऊं पर्वतीय समाज, विरार* के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गढ़ कुमाऊं टीम ने 5 ओवर में 1 विकेट खोकर 62 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हिमालयन क्वींस ने जोरदार प्रयास किया, लेकिन अंततः 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ गढ़ कुमाऊं पर्वतीय समाज, विरार फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी।
*दूसरा सेमीफाइनल*

नंदा देवी यूनाइटेड इलेवन और दोस्ती ग्रुप इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर नंदा देवी यूनाइटेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 1 विकेट खोकर 93 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में दोस्ती ग्रुप इलेवन की टीम 31 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ नंदा देवी यूनाइटेड इलेवन ने फाइनल में प्रवेश किया।
अब *फाइनल मुकाबला 29 मार्च को सिडको क्रिकेट मैदान, बेलापुर* में खेला जाएगा।
पूरे टूर्नामेंट में *काव्य उपाध्याय, चेतना, ज्योति ठाकुर और रेवा घनाटा* ने अपनी शानदार बल्लेबाजी और खेल कौशल से दर्शकों व मुख्य अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में *श्री करण मड़वी जी (माजी नगरसेवक), श्रीमती सावित्री पुरोहित जी, सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्री करमचंद पुरोहित जी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री चामू सिंह राणा जी, श्री सुरेश राणा जी, श्री बहादुर सिंह बिष्ट जी (माजी नगरसेवक), श्री अमन ‘ पप्पू’ बर्थवाल जी, श्री श्याम सिंह बिष्ट जी, श्री लक्ष्मण ठाकुर जी, श्री भूपेश गुनियाल जी, नमिता कफलिया जी, श्री मनोज दानू जी, श्री तारा सिंह कपकोटी जी (उत्तराखंड किसान यूनियन के अध्यक्ष), श्री मोहन सिंह बिष्ट, श्री हरीश जोशी जी, श्री केशर सिंह बिष्ट, राकेश ख़ानखरियाल, धनवीर चमियाल और श्री सुरेश जोशी* जी उपस्थित रहे।
विशेष अतिथि एवं सहयोगियों में *श्री धाम सिंह मनराल, नवीन चंद ठाकुर, अर्जुन इगराल, भूपी चंद, प्रवीण ठाकुर, वसंत धपोला, प्रदीप मोनी, कैलाश सिंह बोरा, महावीर घनाटा, वीणा नेगी, शेखर टम्टा, कैलाश ठाकुर, लोकेंद्र ओझा, संगीता बलोदी, शशि नेगी, भूपेश कपकोटी, जय किशोर शर्मा, हरी बिष्ट, रंजीत बिष्ट, रोहित बिष्ट, रमेश गोस्वामी, शीला डाबोला, दीपक कोटिया, गामी ग्रुप से श्री मीत, सुरेंद्र खोलिया, सुरेश पुरोहित, ज्योति कोठियाल, निर्मला बलोदी और गढ़वाल एकता समिति के पदाधिकारी* ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और फाइनल मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दीं।
पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी, सटीक गेंदबाजी और बेहतरीन क्षेत्ररक्षण का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *