धामी सरकार का बड़ा एक्शन:धामी सरकार ने आधी रात इनको दिया धीरे से जोर का झटका – raibarpahadka.com

धामी सरकार का बड़ा एक्शन:धामी सरकार ने आधी रात इनको दिया धीरे से जोर का झटका

सरकार ने UPCL के MD अनिल कुमार और UJVNL के MD संदीप सिंघल को हटाया, इन्हें सौंपा चार्ज

 

  • *धामी सरकार का बड़ा झटका या मास्टरस्ट्रोक.?*
  • ऊर्जा सेक्टर में बड़ा खेल, तीनों निगमों में जबरदस्त फेरबदल!
  • यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से हटाया गया
    यूजेवीएनएल के एमडी संदीप सिंघल भी पद से हटाए गए
    यूपीसीएल में गजेन्द्र सिंह बुडियाल को अतिरिक्त प्रभार
    यूजेवीएनएल में अजय कुमार सिंह को अतिरिक्त जिम्मेदारी
    यूपीसीएल (परियोजना) के निदेशक अजय अग्रवाल भी पदमुक्त
    कुल मिलाकर ऊर्जा के तीनों निगमों में बड़ा फेरबदल, सरकार ने एक साथ कई बड़े चेहरे बदले

उत्तराखंड में धामी सरकार ने ऊर्जा सेक्टर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीनों प्रमुख ऊर्जा निगमों में एक साथ बड़े बदलाव किए हैं। इस फैसले को सरकार का सख्त और निर्णायक कदम माना जा रहा है।
सरकार ने यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। वहीं यूजेवीएनएल के एमडी संदीप सिंघल को भी उनके पद से हटा दिया गया है। इसके अलावा यूपीसीएल (परियोजना) के निदेशक अजय अग्रवाल को भी पदमुक्त कर दिया गया है।


नए आदेशों के तहत यूपीसीएल में गजेन्द्र सिंह बुडियाल को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि यूजेवीएनएल की जिम्मेदारी अब अजय कुमार सिंह को दी गई है।


बताया जा रहा है कि ऊर्जा क्षेत्र में कामकाज की समीक्षा के बाद सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया है। एक साथ कई वरिष्ठ अधिकारियों को हटाने और नई जिम्मेदारियां सौंपने से साफ है कि सरकार ऊर्जा निगमों की कार्यप्रणाली में सुधार और जवाबदेही सुनिश्चित करना चाहती है।


इस बड़े फेरबदल के बाद ऊर्जा विभाग में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में ऊर्जा सेक्टर में और भी सुधारात्मक कदम उठाए जा सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *