Tuesday, August 26, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादून में कांग्रेस ने लहराया परचम, प्रीतम सिंह ने दिखाया दम ,भाजपा...

देहरादून में कांग्रेस ने लहराया परचम, प्रीतम सिंह ने दिखाया दम ,भाजपा की हुई करारी हार – Sainyadham Express

देहरादून में कांग्रेस ने लहराया परचम, प्रीतम सिंह ने दिखाया दम ,भाजपा की हुई करारी हार 

 

 

 

 

जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को करारा झटका देते हुए दोनों अहम पद अपने नाम कर लिए।

electronics

 

अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की सुखविंदर कौर ने भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी और दो बार की जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी मधु चौहान को को हराकर बड़ी जीत दर्ज की।

 

उपाध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया। यहां कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के बेटे अभिषेक सिंह ने भाजपा प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल की। इस जीत के साथ जिला पंचायत में कांग्रेस का दबदबा और मजबूत हो गया है।

 

अध्यक्ष पद के लिए कुल 16 सदस्यों का समर्थन जरूरी था। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि उनके पास पहले से ही बहुमत मौजूद था, जबकि भाजपा पूरे चुनाव अभियान के दौरान समीकरण साधने में लगी रही, लेकिन सभी रणनीतियां विफल हो गईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments