Big breaking: इन 10 राज्यों के बदले गए राज्यपाल देखें पूरी लिस्ट किसको मिली कहां की जिम्मेदारी – Sainyadham Express

शेयर करें

 

: राष्ट्रपति ने द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात को कई नए राज्यपालों की घोषणा की। इसके साथ ही कई राज्यपालों को प्रभार भी बदल दिया गया। हरिभाऊ किसनराव बागड़े को कलराज मिश्र के स्थान पर राजस्थान का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं भाजपा के दिग्गज नेता रहे ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है।
असम के वर्तमान राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का गवर्नर बनाया गया है। पंजाब के साथ ही कटारिया को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में कार्य कर रहे बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है।
वहीं झारखंड के पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अब महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। केंद्रीय मंत्री रह चुके संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं रेमन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। सीएच विजयंशकर को मेघालय का राज्यपाल के रूप में सीएच विजयंशकर की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें मणिपुर की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

इन राज्यों को मिले नए गवर्नर

1. हरिभाऊ किशन राव बागडे राजस्थान

2. जिष्णु देव वर्मा – तेलंगाना

3. संतोष कुमार गंगवार – झारखंड

4. सीपी राधा कृष्णनन – महाराष्ट्र

5. लक्ष्मण प्रसाद आचार्य असम और मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार

6. गुलाब चंद कटारिया – पंजाब

7. रमन डेका – छत्तीसगढ़

8. सीएच विजयशंकर – मेघालय

9. ओम प्रकाश माथुर – सिक्किम

10. के. कैलाशनाथन – पुडुचेरी के उपराज्यपाल

About Post Author


Post Views: 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *