जीव माया के सीमित दायरे में है: आचार्य ममगांई* – Sainyadham Express

. *जीव माया के सिमित दायरे में है आचार्य ममगांई*

electronics

सर्व व्यापी – ईश्वर सर्व व्यापक है पर जीव सीमित है एक जगह पर एक समय ही रह सकता है पर ईश्वर हर समय हर जगह विद्यमान है, जीव सर्व व्यापी नहीं है माया के सीमित दायरे में है क्योंकि जीव अनेक हैं निश्चित काल , देश , अवस्था, परिस्थिति के अधीन है पर ईश्वर माया पति होने से सर्व व्यापी है पहले शुद्ध ब्रह्म माया के साथ मिलकर ईश्वर का रूप धारण करता है पश्चात् जीव जगत में परिवर्तित हो जाता है तो भी ईश्वर अपने ऐश्वर्य अस्तित्व में बना रहता है। यह बात आज जखोली विकास खंड के ग्राम उरोली में राणा वन्धुओं के द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन ज्योतिष पीठ व्यास पदालंकृत आचार्य शिवप्रसाद ममगांई जी ने कही कुछ पहले देवडोलियों के साथ सैकड़ों की संख्या मे पीत वस्त्र पहनें सर पर कलश लिए महिलाओं की स्वर ध्वनी से लस्या की डांडी कांठी गोविन्द जय जय गोपाल जय जय गूंज उठी लस्या की आराध्य देवी मां जगदी के मन्दिर इजरा से कलश लेकर मुख्य मार्ग से होते हुए उरोली नागेंद्र देवता के स्धल से पूरे गांव के मध्य से कथा स्थल जो गांव के मध्य खेतों मे बना है में गोपाल जी का स्नान कराने के बाद आचार्य नें कहा कि तिनोगु णों से परे
सतोगुणी माया उपाधि – ब्रह्म का शुद्ध सतोगुणी माया पर पड़ने वाला चैतन्य ईश्वर है इसीलिए ईश्वर सतोगुणी माया उपाधि वाला है , और स्वरूप से ब्रह्म या आत्मा ही है ईश्वर को अपने स्वरूप का बोध है पर जीव को नहीं जिस कारण ईश्वर सृष्टि करता हुआ भी अकर्ता है निष्काम है अपने स्वरूप में स्थित है।
,, वास्तव में एक ब्रह्म ही माया की उपाधि धारण कर ईश्वर बन जाता है वही ब्रह्म अविद्या की उपाधि धारण कर जीव बन जाता है अतः जीव यदि अविध्या रुपी अज्ञान के बंधन को काट दे तो जीव भी तत्व से वही ब्रह्म है ,, यदि जीव अपने आत्मा का साक्षात्कार कर ले वह अपने सच्चिदानंद स्वरुप को प्राप्त हो जायेगा..!!
श्रीमती दर्शनी देवी श्री दिग्विजय राणा अंजली राणा श्री अजय राणा विमला राणा विजयपाल सिंह रावत सुनिता देवी हुक्म सिंह राणा भीमराज़ राणा कान्ता राणा राकेश राणा दरम्यान राणा सुमेर सिंह राणा ग्राम प्रधान डाक्टर संजय राणा पूर्व प्रधान नर्मदा देवी ममगई सोहन सिंह राणा महावीर राणा दर्शन सिंह राणा उदय सिंह राणा गौरव राणा पृथ्वी सिंह राणा रमेश सिंह राणा केदार सिंह राणा ममराज़ सिंह राणा शौकार सिंह राणा कृपाल सिंह राणा दर्शन सिंह राणा अंजलि देवी विमला राणा अनुराधा देवी सुधा राणा कान्ता देवि दीपा राणा लक्ष्मी राणा दर्शनी राणा राजेश्वरी देवी दिपेन्द्र तनुज वंश अर्नव राणा आदि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *