कोटद्वार में शैलेन्द्र सिंह रावत को टिकट मिलने से कमल की तरह खिल उठे भाजपाइयों के चेहरे, फूलमालाओं से किया भव्य स्वागत:देखें वीडियो – Sainyadham Express

कोटद्वार–कोटद्वार नगर निगम में मेयर पद के लिए भाजपा ने पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावत को प्रत्याशी बनाया है। शैलेन्द्र रावत के प्रत्याशी बनने से भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी देखी जा रही है।

electronics

भाजपा हाईकमान से टिकट फाइनल होने के बाद भाजपा प्रत्याशी शैलेन्द्र रावत जिला कार्यालय कोटद्वार पहुंचे जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने प्रत्याशी शैलेन्द्र रावत का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

 

इस दौरान शैलेन्द्र रावत ने प्रत्याशी बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि कोटद्वार नगर निगम में मेयर और सभी चालीस वार्डो में भाजपा के प्रत्याशी प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेंगे और कोटद्वार के विकास को एक नई गति प्रदान करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *