Network 10 न्यूज़ चैनल के रुड़की के पत्रकार वीरेंद्र चौधरी चुने गए प्रेस क्लब के चुनें गए निर्विरोध अध्यक्ष – Sainyadham Express

 

महानगर प्रेस क्लब का वार्षिक चुनाव वीरेंद्र चौधरी अध्यक्ष कृष्ण गोपाल उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए

electronics

रैबार पहाड़ का: महानगर रुड़की प्रेस क्लब के वार्षिक चुनाव में आज नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए केवल एक-एक नामांकन जमा होने पर दोनों पदों पर निर्विरोध चयन कर लिया गया। चुनाव संचालन समिति के अनुसार, अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र चौधरी उर्फ बिल्लू रोड और उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण गोपाल को निर्विरोध चुना गया।

महामंत्री, सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर मुकाबला…..

नामांकन प्रक्रिया के दौरान अन्य पदों के लिए मुकाबला दिलचस्प हो गया है। महामंत्री पद पर नसीम मलिक और अनवर राणा के बीच सीधा मुकाबला होगा। कोषाध्यक्ष पद के लिए शहजाद राजपूत और असलम अंसारी आमने-सामने है। इसके अलावा सचिव पद पद पर तीन उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमे मुनीश शर्मा, विशाल यादव, और सोनिया सैनी के नाम शामिल है।

चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रवेज आलम, मोनू शर्मा, और मनोज अग्रवाल ने बताया कि नामांकन पर्चे आज जमा किए गए। नामांकन वापसी का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया था। इस दौरान कृष्ण गोपाल ने महामंत्री पद के लिए नामांकन वापस लेकर उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चयन सुनिश्चित किया।
मुनीश शर्मा ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन वापस लेकर सचिव पद पर अपनी दावेदारी कायम रखी।

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए…..
अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र चौधरी और उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण गोपाल का निर्विरोध चयन हुआ। इनके निर्विरोध चयन पर प्रेस क्लब के सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *