केदारनाथ उपचुनाव में टिकट मिलने पर आशा नौटियाल ने केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का जतारा आभार – Sainyadham Express

 

केदारनाथ उपचुनाव में टिकट मिलने पर आशा नौटियाल ने केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का जतारा आभार

electronics

भाजपा कार्यकर्ता आधारित है पार्टी :आशा नौटियाल

केदारनाथ उपचुनाव में जनता का मिलेगा आशीर्वाद :आशा

 

28 अक्टूबर देहरादून केदारनाथ विधानसभा के चुनाव के लिए पूर्व विधायक/ भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल को पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है ।

आशा नौटियाल ने टिकट मिलने पर केंद्रीय नेतृत्व के साथ प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ पार्टी के सभी पदाकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया है

भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले 10 सालों से केदारनाथ धाम का निर्माण कार्य चल रहा है न सिर्फ केदारनाथ की जनता ने बल्कि देश विदेश से आने वाले श्रद्धालु भी गवाह है कि प केंद्र राज्य सरकार ने केदारनाथ विकास के लिए किस तरह से काम किया है।

उनका कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है केदारनाथ में प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है डबल इंजन सरकार का फायदा आम लोगों को मिल रहा है

एक बार फिर केदारनाथ की जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिलेगा आशा नौटियाल का कहना है कि भाजपा में नारी शक्ति का हमेशा से सम्मान रहा है नारी शक्ति एकजुट होकर भाजपा को अपना जन समर्थन प्रदान करेंगी ।उनका कहना है कि भाजपा महिला मोर्चा की पूरी गंभीरता के चुनावी मैदान में है भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता पार्टी के पक्ष में जुटे हुए है

भाजपा केदारनाथ के विकास के साथ चुनावी मैदान में है और उन्हें पूरा भरोसा है कि जनता का आशीर्वाद जरूर मिलेगा। टिकट मिलने पर आशा नौटियाल ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *