Saturday, October 26, 2024
Homeउत्तराखंडBig breaking: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट को...

Big breaking: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें आदेश – Sainyadham Express

 

देहरादून 26 अक्टूबर । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट को पेट्रोलियम मंत्रालय से संबंधित परामर्श समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।

electronics

 

प्रदेश मीडिया प्रभारी  मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया, भारत सरकार द्वारा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के कामकाज को लेकर परामर्श समिति का गठन किया गया है । राज्यवासियों के लिए गर्व की बात है कि प्रदेश अध्यक्ष को बतौर सदस्य भूमिका निर्वहन का अवसर प्राप्त हुआ है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री श्री हरदीप पुरी की अध्यक्षता में गठित हुई इस कमेटी में विभाग के राज्य मंत्री समेत लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों को स्थान दिया गया है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि देश की आर्थिकी से जुड़े इस महत्वपूर्ण मंत्रालय को कार्ययोजना को लेकर  भट्ट के अहम सुझाव प्राप्त होंगे। चूंकि देहरादून में भी मंत्रालय से संबंधित ओएनजीसी एवं आई आई पी जैसे बड़े संस्थान कार्यरत हैं। लिहाजा उनका इस उच्च स्तरीय कमेटी में होना, स्थानीय विकास में इन संस्थानों की भूमिका के लिए वृद्धिकारक होगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments