उत्तराखंड फिर हुआ बड़ा सड़क हादसा 10 लोग घायल 16 लोग थे टेंपो ट्रैवलर में सवार हवा में लटका टेंपो ट्रेवल र यात्रियों की मची चीख पुकार – Sainyadham Express

शेयर करें

चमोली जिले से है जहां टेम्पो ट्रैवलर जेपी चट्टान के पास अचानक अनियत्रिंत होकर पहाडी से टकराकर सड़क पर पलट गया। जिसमें 10 लोग घायल हो गए।

 

उत्तराखंड फिर हुआ बड़ा सड़क हादसा 10 लोग घायल 16 लोग थे टेंपो ट्रैवलर में सवार हवा में लटका टेंपो ट्रेवल र यात्रियों की मची चीख पुकारएसपी कार्यालय गोपेश्वर से मिली जानकारी के अनुसार वाहन UK-08PA-2303 (टेंपो ट्रैवलर) जिसमें बिहार, लखनऊ, उज्जैन, अमेठी व हैदराबाद के 16 यात्री सवार थे जे0पी0 चट्टान के पास अचानक अनियत्रिंत होकर पहाडी से टकराकर सड़क पर पलट गया।

दुर्घटना में 10 यात्री घायल हो गए है जिनका जे0पी0 हॉस्पिटल लामबगड़ में उपचार कराया गया। वाहन चालक पवनेश कुमार द्वारा बताया गया कि वे श्री बद्रीनाथ से जोशीमठ की ओर जा रहे थे, सम्भवतः ब्रेक फेल होने के कारण उक्त दुर्घटना हुई है। थाना गोविन्दघाट पुलिस द्वारा मशीन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को किनारे कर यातायात को सामान्य कर दिया गया है

About Post Author



Post Views:
1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *