शर्मनाक 15 साल की नाबालिग लड़की की 30 साल के युवक से हुई शादी , उत्तराखंड लाकर किया दुष्कर्म डॉक्टरों ने की जांच तो लड़की निकली गर्भवती : उत्तराखंड पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार – Sainyadham Express

शेयर करें

शर्मनाक 15 साल की नाबालिग लड़की की 30 साल के युवक से हुई शादी , उत्तराखंड लाकर किया दुष्कर्म डॉक्टरों ने की जांच तो लड़की निकली गर्भवती : उत्तराखंड पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कुलदीप सिंह बिष्ट: पौड़ी 

पौड़ी- पौड़ी जनपद में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक नाबालिक लड़की को अस्पताल में स्वास्थ्य खराब होने पर भर्ती किया गया था. जब नाबालिग की जांच डॉक्टरों द्वारा की गई तो वो गर्भवती निकली. जब नाबालिग से महिला डॉक्टरों द्वारा पूछताछ की गयी तो उसने अपनी जो आप बीती सुनाई उसे सुनकर डॉक्टर चौंक गईं. लड़की को एक युवक द्वारा पंजाब से शादी कर लाया गया था. वही युवक उसे अस्पताल भी लाया था. मामले में अस्पताल प्रशासन द्वारा पूरी घटना पुलिस को बताई गयी. युवक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।बताया जा रहा है कि पंजाब के अमृतसर में किशोरी की जबरन शादी चार माह पहले हुई थी. उसके बाद आरोपी उसे उत्तराखंड के थलीसैंंण ले आया. तभी से युवक द्वारा युवती का शारीरिक और मानसिक शोषण जारी था.
युवती ने बताया कि वो 15 वर्ष की हैं. 30 वर्षीय युवक जबरन शादी कर उसे अमृतसर से थलीसैंण ले आया और तबसे रोज उसके साथ दुष्कर्म किया जा रहा था. विरोध करने पर मारपीट की जाती थी. अस्पताल पहुंची किशोरी ने जब डॉक्टरों को यह आपबीती बताई, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी. कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के साथ पहुंचे आरोपी को अस्पताल से ही गिरफ्तार कर लिया.

About Post Author



Post Views:
29

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *