क्लाइमेंट चेंज के दौर में हर किसान का सुरक्षा कवच बनेंगे ये 2 मोबाइल एप, आकाशीय बिजली से भी बचाएंगे – Sainyadham Express

शेयर करें

अब लोगों को उनके मोबाइल फोन पर मौसम में बदलाव की जानकारी के साथ ही बिजली गिरने की चेतावनी भी प्राप्त हो जाएगी। एप के जरिए पूर्व सूचना और चेतावनी मिलने पर न सिर्फ जानमाल की क्षति से बचा जा सकेगा बल्कि खेती के संबंधित जानकारी भी किसानों को मिलेगी।

मौसम विज्ञान विभाग, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल और इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च की संयुक्त पहल पर आम लोगों के साथ ही किसानों तक मौसम और खेती संबंधी उपयोगी जानकारी पहुंचाने के लिए दामिनी और मेघदूत एप लॉन्च किया गया है। मेघदूत एप मौसम के अनुसार खेती की जानकारी देगा, जिसमें तापमान, आर्द्रता, हवा की गति, दिशा सहित मौसम संबंधी अन्य पूर्वानुमान की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। इस के माध्यम से किसान बदलते मौसम के अनुसार खेती का काम आसानी से कर सकते हैं। दोनों एप को गूगल प्ले स्टोर से किसी एंड्राइड मोबाइल से डाउनलोड किया जा सकता है।

40 किमी के दायरे में होने वाले वज्रपात का भेजेगा अलर्ट

दामिनी एप के जरिये बारिश के दिनों में होने वाले वज्रपात की सटीक और सही जानकारी मिल पाएगी, जो 40 किलोमीटर के दायरे में बिजली गिरने के संभावित स्थान की जानकारी देता है। साथ ही वज्रपात की गति को भी यह एप बताता है।

About Post Author



Post Views:
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *