रेस कोर्स में हुई घटना के बाद परिजनों से मिले मंत्री अग्रवाल,दो लाख रुपए आर्थिक सहायता के रूप में मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा – RAIBAR PAHAD KA


शेयर करें

देहरादून में संदिग्ध परिस्थिति में हुई किशोरी की मौत पर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने परिजनों से मुलाकात की। उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि इस संबंध में जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डॉ अग्रवाल ने मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता के रूप में दो लाख रुपए देने की घोषणा की।

गुरुवार को डॉ अग्रवाल रेसकोर्स में हुई घटना के बाद मृतक किशोरी के परिजनों से मिले। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट जल्द ही आएगी। इसके आधार पर जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर परिस्थिति में परिजनों के साथ है। कहा कि आरोपी जो भी होंगे उन्हें बक्शा नहीं जाएगा।

डॉ अग्रवाल ने किस दौरान परिवार को मुख्यमंत्री राहत को उसे आर्थिक सहायता के रूप में दो लाख रुपए देने की घोषणा की। इस मौके पर स्थानीय विधायक विनोद चमोली सहित पार्षद व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About Post Author



Post Views:
23

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *