यूसीसी को लेकर उत्तराखंड देश के लिए बनेगा नजीर :आशा नौटियाल प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा – RAIBAR PAHAD KA


शेयर करें

यूसीसी के बिल को विधानसभा के पटल पर रखेगी सरकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रदेश महिला मोर्चा के अध्यक्ष आशा नौटियाल ने जताया आभार

6 फरवरी देहरादून उत्तराखंड राज्य पूरे देश के लिए एक नजीर पेश कर रहा है भाजपा सरकार समान नागरिक संहिता का कानून बना रही है। जो भाजपा सरकार की सामाजिक न्याय के प्रति कटिबद्धता को प्रदर्शित कर रहा है।

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का समान नागरिक संहिता के लिए आभार जताया है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य उच्च का कानून बनाकर एक मिसाल पेश कर रहा है ।उनका कहना है कि भाजपा सरकार ने अपने संकल्प पत्र में समान नागरिक संहिता कानून बनाने का जिक्र किया था जिसको शत प्रतिशत पूरा किया जा रहा है। उनका कहना है कि भाजपा जो संकल्प लेती है उसे पूरा करती है। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि यूसीसी का कानून पूरे देश के लिए एक मिसाल है एक नजीर है। उनका कहना है कि कानून बनने से सामाजिक न्याय में समानता आएगी।

आपको बता दे कि भाजपा ने यूसीसी के बिल के पास होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सम्मान करने का भी प्लान तैयार किया है। मंडल स्तर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सम्मान किया जाएगा साथ ही विधायकों का भी सम्मान किया जाएगा।
भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि सरकार ने सबसे पहले यूसीसी के लिए कमेटी का गठन किया । कमेटी ने तमाम राजनीतिक,गैर राजनीतिक संगठनों के साथ में विचार विमर्श किया कानून के जानकारों की राय ली उसी आधार पर अब एक मजबूत और सशक्त कानून बन रहा है । यह कानून नारी सशक्तिकरण के लिए भी जाना जाएगा क्योंकि महिलाओं को उनका अधिकार मिल सके उसे दिशा में यह कानून मील का पत्थर साबित होगा।
आपको बता दें कि 8 फरवरी तक विधानसभा के विशेष सत्र का आयोजन किया जा रहा है।

About Post Author



Post Views:
23

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *