Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124


बागेश्वर। आज बागेश्वर में कर्मचारी-शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. हरक सिंह रावत से मुलाकात कर अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से अवगत कराया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।


इस अवसर पर डॉ. हरक सिंह रावत, अध्यक्ष, कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा पुरानी पेंशन व्यवस्था समाप्त किया जाना कर्मचारियों के हितों पर सीधा प्रहार है। कर्मचारी-शिक्षक लंबे समय से पुरानी पेंशन की बहाली की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस सकारात्मक पहल नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा कर्मचारी-शिक्षकों के अधिकारों, सम्मान और हितों के साथ खड़ी रही है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन योजना की तर्ज पर पेंशन व्यवस्था लागू की जाएगी। साथ ही ग्रुप-D एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियमित नियुक्तियां सुनिश्चित की जाएंगी।
डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली और नियमित नियुक्तियां आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रमुख मुद्दों में शामिल रहेंगी।
उन्होंने कहा कि कर्मचारी-शिक्षकों का सम्मान, उनके अधिकारों की रक्षा और उनके भविष्य को सुरक्षित करना हमारी प्रतिबद्धता है। कांग्रेस पार्टी कर्मचारियों एवं शिक्षकों की जायज मांगों को लेकर उनके साथ खड़ी रहेगी।