रोडवेज का ब्रेक फेल,जान बचाने के चक्कर में महिला ने गंवाई जान,35 लोग थे सवार,ऐसी बची औरों की जान – RAIBAR PAHAD KA


शेयर करें

वाचस्पति रयाल,नरेंद्रनगर

प्रेशर पाइप फटने से बस के ब्रेक फेल, बस से कूदी महिला की हुई मौत

टिहरी में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। लेकिन एक महिला की मौत हो गई। दरअसल, दिल्ली से उत्तरकाशी जा रही ऋषिकेश डिपो की रोडवेज बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। ब्रेक ना लगने के कारण एक महिला जान बचाने के लिए बस से कूद गई। इस दौरान महिला की मौत हो गई।

रोडवेज बस के हुए ब्रेक फेल

हादसा आज सुबह का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है नरेंद्रनगर के बगरधार चढ़ाई पर प्रेशर पाइप फटने से बस ढलान पर पीछे की ओर जाने लगी। इस दौरान हड़बड़ाहट में एक महिला अपनी जान बचाने के लिए बस से कूद गई।  ड्राइवर की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। 

जान बचाने के लिए बस से कूदी महिला की मौत

वहीं बस से कूदी घायल महिला को आनन-फानन में 108 एंबुलेंस के जरिए सुमन अस्पताल नरेंद्रनगर पहुंचाया गया, जहां जांच के उपरांत डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान चंखी देवी (55) पत्नी भगवान सिंह निवासी चंबा के रूप में हुई। बताया जा रहा है हादसे के दौरान बस में मृतक महिला समेत 35 यात्री सवार थे।

About Post Author



Post Views:
531

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *