उत्तराखंडी फीचर फिल्म संस्कार के मुहूर्त शॉट का समाजसेवी डॉ राजे नेगी ने किया शुभारम्भ – RAIBAR PAHAD KA


शेयर करें

ऋषिकेश: उत्तराखंडी फीचर फिल्म संस्कार के मुहूर्त शॉट का समाजसेवी ड़ॉ राजे नेगी ने शुभारम्भ किया। जानकी पुल के समीप मां गंगा तट पर फिल्माएं गए फ़िल्म के मुहर्त सीन।

बता दें कि शुक्रवार को पी आर फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही उत्तराखंडी गढ़वाली पिक्चर फिल्म संस्कार का मुहूर्त शॉट मुनि की रेती गंगा घाट के तट एवं ऋषिकेश के आसपास क्षेत्र में शूट किए गए। फिल्म के मुहर्त शॉट का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ राजे सिंह नेगी, टिहरी जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष इंदिरा आर्य, उद्यमी राकेश धामी, समाजसेवी यशपाल भंडारी एवं फिल्म के निर्माता प्रेम सिंह एवं राजेंद्र भट्ट ने भगवान गणेश एवं मां गंगा की पूजा अर्चना कर किया। अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के अध्यक्ष ड़ॉ राजे नेगी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दी जा रही फिल्म सब्सिडी का लाभ अब उत्तराखंड फ़िल्म जगत को मिलने से आंचलिक फिल्मों को बढ़ावा मिल रहा है साथ ही लगातार उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग होने से यंहा पर्यटन एवं तीर्थाटन को नई पहचान मिल रही है। फ़िल्म के निर्देशन कर रहे निर्देशक विजय रावत एवं राजेन्द्र नेगी ने बताया कि उनकी यह फ़िल्म पहाड़ के संस्कार पर आधारित है। फ़िल्म में मुख्य कलाकार के रूप में उत्तराखंडी सिने अभिनेता राजेश मालगुडी संजय सिलोड़ी,शिवानी भंडारी, अंकित परिहार कुसुम चौहान बलदेव राणा रमेश रावत आनंद सिलस्वाल मुख्य भूमिका में है। इस अवसर पर फिल्म से जुड़े टीम के सदस्य मनोज सती पदम गोसाई संदीप राजपूत संदीप असवाल,स्मिता कंडवाल उपस्थित थे।

About Post Author



Post Views:
28

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *