Uttarakhand weather बर्फबारी, बारिश या शुष्क, जानिए न्यू ईयर पर कैसा मिलेगा पहाड़ों में मौसम – RAIBAR PAHAD KA


शेयर करें

आने वाले नए साल में प्रदेश भर के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड बढ़ेगी। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से मंगलवार को मैदानी जिले हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में सुबह-शाम घना कोहरा  छाया रहेगा। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया, प्रदेश भर में 26 से 30 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में दिन के अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी होने से ठंड का अहसास कम होगा। हालांकि, सुबह-शाम के तापमान में गिरावट होने से ठंड बढ़ेगी। बताया, 31 दिसंबर के बाद पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी की होने की संभावना है। इससे शीतलहर चलने से प्रदेश भर में ठंड बढ़ेगी। इसका असर दिन के तापमान में भी देखने को मिलेगा।

About Post Author



Post Views:
24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *