IMA POP 2023: भारत के लिए गौरवान्वित पल, सेना को मिले 343 जांबाज – RAIBAR PAHAD KA


शेयर करें

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में अंतिम पग भरते ही 343 नौजवान भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। इनके साथ ही 12 मित्र देशों के 29 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए। श्रीलंका के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल शवेंद्र सिल्वा ने परेड की सलामी ली। सुबह 8 बजकर 53 मिनट पर मार्कर्स काल के साथ परेड शुरू हुई।कंपनी सार्जेंट मेजर शुभम रंजन,जतिन गर्ग, विक्की मेहता,आशीष सिंह चौहान,सुधांशु ओझा व सिद्धेश खलगे ने ड्रिल स्क्वायर पर अपनी-अपनी जगह ली।

8 बजकर 57 मिनट एडवास कॉल के साथ ही छाती ताने देश के भावी कर्णधार असीम हिम्मत और हौसले के साथ कदम बढ़ाते परेड के लिए पहुंचे। परेड कमांडर मोहित बेनिवाल ने ड्रिल स्क्वायर पर जगह ली। कैडेट्स ने शानदार मार्चपास्ट से दर्शक दीर्घा में बैठे हर शख्स को मंत्रमुग्ध किया। इधर, युवा सैन्य अधिकारी अंतिम पग भर रहे थे, तो आसमान से हेलीकाप्टरों के जरिए उन पर पुष्प वर्षा हो रही थी। परेड के बाद आयोजित पीपिंग व ओथ सेरेमनी में भाग लेने के बाद सभी जेंटलमैन कैडेट सेना में अफसर बन गए हैं।

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से पास आउट होकर 343 कैडेट्स बतौर लेफ्टिनेंट बनने वालों में सबसे ज्यादा 68 कैडेट उत्तर प्रदेश-यूपी के हैं। दूसरे नंबर पर उत्तराखंड से 42 कैडेट अफसर बनने जा रहे हैं। सैन्य अफसर देने में उत्तराखंड की यह लंबी छलांग है।

देश सेवा के जज्बे में उत्तराखंड की कोई सानी नहीं, इस बार दूसरे स्थान पर

उत्तराखंड वीरों की भूमि है। हर साल आईएमएम में होने वाले पीओपी में भी बड़ी संख्या में उत्तराखंड के युवा अफसर निकलते हैं। आबादी में अन्य प्रदेशों से काफी छोड़ा होने के बाद भी अफसर देने में उत्तराखंड अव्वल है। इस बार उत्तर प्रदेश के बाद उत्तराखंड दूसरे स्थान पर है। इस बार भी उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा कैडेट्स देने वाला राज्य बना है। उत्तर प्रदेश के 68 कैडेट्स पासआउट होकर अफसर बनेंगे। जबकि, उत्तराखंड इस बार दूसरे स्थान पर है। पिछली बार 20 राज्यों के कैडेट पीओपी में शामिल थे, लेकिन इस बार 27 राज्यों के कैडेट पीओपी में भाग लेंगे।

किस राज्य से कितने कैडेट
उत्तर प्रदेश 68, उत्तराखंड 42, राजस्थान 34, महाराष्ट्र 28, बिहार 27, हरियाणा 22, हिमाचल प्रदेश 14, पंजाब 20, कर्नाटक 11, जम्मू कश्मीर 10, दिल्ली 10, पश्चिम बंगाल 9, केरल 9, मध्यप्रदेश 7, झारखंड 5, ओडिसा 5, तमिलनाडु 4, आंध्र प्रदेश 4, नेपाल मूल (भारतीय सेना) 4, चंडीगढ़ 3, तेलंगाना 1, गुजरात 2, असम 1, मणिपुर 1, मेघालय 1, अरुणाचल प्रदेश 1

विदेशी कैडेट
भूटान 9, श्रीलंका 4, मालद्वीप 4, मॉरिसस 3, नेपाल 2, बांग्लादेश 1, किर्गिजस्तान 1, म्यामांर 1, सूडान 1, तजाकिस्तान 1, तुर्कमेनिस्तान 1, उज्बेकिस्तान 1

इन्हें मिला सम्मान
स्वॉर्ड ऑफ ऑनर गौरव यादव
गोल्ड गौरव यादव
सिल्वर सौरभ बधानी
ब्रोंज आलोक सिंह
सिल्वर टीजी अजय पंत
बांग्लादेश मेडल शैलेश भट्टा नेपाल
चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर कोहिमा कंपनी

About Post Author



Post Views:
41

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *