उछना गांव में पूज्य शिव शक्ति के रावल कुंवर सिंह रावत की स्मृति में चल रही भागवत कथा में आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं की अमृतवाणी सुनने के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का भारी सैलाब – RAIBAR PAHAD KA


शेयर करें

जो प्रेमी भक्त अपने प्रियतम भगवान के चरणकमलों का अनन्य भाव से दूसरी भावनाओं आस्थाओं व्रतियों को छोड़कर भजन करता है उससे पहली बात तो यह है कि पाप कर्म होते नही परन्तु यदि कभी किसी प्रकार हो भी जाये तो परमपुरुष भगवान श्री हरि उनके ह्रदय में बैठकर वह सब धो बहा देते हैं और उसके ह्रदय को शुद्ध कर देते हैं
उक्त विचार ज्योतिष्पीठ व्यास आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं जी ने रुद्रप्रयाग लस्या उछना गावं में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस में व्यक्त करते हुए कहा कि जहाँ दुख तो व्यर्थ हो ही गए सुख भी व्यर्थ हो गए जहाँ सारी प्रकृति व्यर्थ प्रतीत होने लगी सब सांसारिक सुख देखे और व्यर्थ पाए तो धर्म की खोज प्रारम्भ होगी क्योंकि प्रकृति के बाहर और जब बाहर से कोई व्यर्थता का अनुभव करता है तो भीतर की ओर आना शुरू होता है अतएव प्रकृति की ही मांग के लिए यदि आप परमात्मा की ओर जाते हैं तो जानना कि अभी गए नही है जिस दिन आप परमात्मा के लिए ही परमात्मा की ओर जाते हैं उसी दिन जानना की धर्म का प्रारंभ हुआ ।

इस अवसर मुख्य रूप से मंगला देवी रावत प्रबल रावत पूर्व जेष्ठ प्रमुख अर्जुन सिंह गहरवार समाजिक कार्यकर्ता मालगुजार जयेन्द्र सिंह नेगी जी नैन सिंह रावत महावीर रावत धन सिंह रावत अवतार सिंह रावत पुष्कर सिंह रावत मुकेश सिंह प्रधान सोहन सिंह देव सिंह कपूर कथक सिंह दीपा रावत रघुवीर रावत धनवीर रावत महिमानंद ममगाईं शिवराज सिंह विक्रम सिंह दिगम्बर रावत गुड़ु रावत नागेंद्र ममगाईं आचार्य भानु प्रसाद ममगाईं आचार्य संदीप बहुगुणा आचार्य राम प्रसाद ममगाईं आचार्य आशीष ममगाईं आचार्य संदीप ममगाईं आचार्य अंकित केमनी आचार्य अशोक शर्मा आचार्य सुरेश जोशी आचार्य शुक्ला जी आदि भक्त गण भारी सँख्या में उपस्थित रहे।।

About Post Author



Post Views:
31

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *