उत्तराखंड के छह खिलाड़ियों को मिलेगा पहली बार हिमालय पुत्र पुरस्कार, चयन प्रक्रिया शुरू – RAIBAR PAHAD KA


शेयर करें

प्रदेश में पहली बार छह खिलाड़ियों को हिमालय पुत्र पुरस्कार मिलेगा। इसमें एक दिव्यांग, दो टीम एवं तीन व्यक्तिगत स्पर्धा के खिलाड़ियों को यह पुरस्कार दिया जाएगा। खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, पुरस्कार के लिए चयन की प्रक्रिया चल रही है। सभी मानकों को पूरा कर रहे खिलाड़ियों के नाम शासन को भेजे जाएंगे। शासन स्तर से मंत्री के अनुमोदन के बाद पुरस्कारों के लिए चयनित खिलाड़ियों के नाम घोषित किए जाएंगे। प्रदेश के खिलाड़ी कई खेलों में देश और दुनियाभर में अपना लोहा मनवा रहे हैं।

चयनित खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षक का नाम शासन को भेजा जाएगा

खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इन खिलाड़ियों को समय-समय पर देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार, लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और खेल प्रशिक्षक को देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार से हर साल सम्मानित किया जाता है, लेकिन खिलाड़ियों को हिमालय पुत्र पुरस्कार पहली बार मिलने जा रहा है। खेल विभाग के अफसरों के मुताबिक, खेल निदेशालय को 16 अक्तूबर तक कई पुरस्कारों के लिए आवेदन मिल चुके हैं। खेल निदेशक जितेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि आवेदनों की जांच के बाद इसके लिए गठित कमेटी की बैठक होगी। उन्होंने बताया कि कमेटी के माध्यम से चयनित खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षक का नाम शासन को भेजा जाएगा। शासन की हाईपावर कमेटी और खेल मंत्री के अनुमोदन के बाद पुरस्कारों के लिए नाम घोषित किए जाएंगे।

इन पुरस्कारों के लिए नाम भी होंगे घोषित

प्रदेश के एक खिलाड़ी को देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार, एक को लाइफ टाइम अचीवमेंट और एक खेल प्रशिक्षक को देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार मिलेगा।

About Post Author



Post Views:
26

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *