उत्तराखंड में भाजपा की खुशी के बीच आई दुखद खबर पूर्व महानगर अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री के निधन पर छाया मातम , सीएम धामी ने प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने दी श्रद्धांजलि – RAIBAR PAHAD KA


शेयर करें

आज दिनांक 8 अक्टूबर 2023 को महानगर कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी महानगर की पूर्व अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री स्वर्गीय नीलम सहगल जी के पार्थिव शरीर को लाकर श्रद्धांजलि दी गई।
श्रद्धांजलि में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री आदरणीय पुष्कर सिंह धामी जी ने नीलम सहगल जी के पार्थिव शरीर पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा एवं पुष्प के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करी।

साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करी एवं सभी कार्यकर्ताओं के साथ यह बात साझा की की भारतीय जनता पार्टी में स्वर्गीय नीलम सहगल जैसे कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन कभी भूल नहीं सकता।
महामंत्री संगठन अजेय कुमार जी ने भी श्रद्धांजलि दी।
महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सभी पदाधिकारी के साथ स्वर्गीय नीलम सहगल जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि कर नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी।
श्रद्धांजलि में विधायक खजान दास जी भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल महिला मोर्चा की अध्यक्ष आशा नौटियाल आदित्य चौहान मधु भट्ट रविंद्र कटारिया महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों रतन सिंह चौहान संतोष सेमवाल सुनील शर्मा महानगर महामंत्री विजेंद्र थपलियाल संदीप मुखर्जी विनोद शर्मा प्रदीप कुमार अक्षर जैन रंजीत सेमवाल शाकूल उनियाल देवेंद्र बिष्ट पंकज शर्मा सौरभ नौटियाल पारस गोयल अंशुल चावला आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Post Author



Post Views:
159

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *