Big breaking:KKR सिक्सर किंग रिंकू सिंह ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के आवास पर की शिष्टाचार भेंट, डॉ रावत ने रिंकू सिंह को दी बधाई: देखें वीडियो – RAIBAR PAHAD KA


शेयर करें

देहरादून: आईपीएल केकेआर के महान बल्लेबाज सिक्सर किंग रिंकू सिंह आज उत्तराखंड दौरे पर थे इस दौरान रिंकू सिंह ने उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता डॉ हरक सिंह रावत के निजी आवास पर शिष्टाचार भेंट की, हॉट डॉ हरक सिंह रावत ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के लिए रिंकू सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। डॉ रावत ने बताया की इस दौरान रिंकू सिंह के साथ उत्तराखंड में क्रिकेट और खेल को प्रोत्साहित करने के लिए चर्चा की गई, साथ ही डॉ हरक रावत ने कहां की रिंकू सिंह क्रिकेट जगत में देश का नाम अंतरराष्ट्रीय फलक तक पहुंचाएंगे और देश के क्रिकेट में एक नया इतिहास लिखेंगे।

रिंकू सिंह का जीवन परिचय, रिंकू सिंह की बायोग्राफी, उम्र और जीवनी ।

रिंकू सिंह एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं. वह बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं. वह अपनी आक्रामक और निडर बल्लेबाजी शैली के लिए जाने जाते हैं।

रिंकू सिंह का जीवन परिचय

पूरा नाम रिंकू खानचंद सिंह
उपनाम रिंकू
जन्म 12 अक्टूबर 1997
जन्म स्थान अलीगढ़, उत्तर प्रदेश,
भारत
आयु/उम्र 25 वर्ष
जन्मदिन 12 अक्टूबर
पेशा क्रिकेटर
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म हिंदू धर्म
नेट वर्थ ज्ञात नहीं
क्रिकेट

कोच ज्ञात नहीं
बल्लेबाजी
शैली बाएं हाथ के बल्लेबाज
गेंदबाजी
शैली दाएं हाथ के ऑफब्रेक
गेंदबाज
पसंदीदा
शॉट इनसाइड आउट
भूमिका मध्य क्रम के बल्लेबाज
घरेलू टीम उत्तर प्रदेश
प्रमुख टीमें किंग्स इलेवन पंजाब,
कोलकाता नाइट राइडर्स,
उत्तर प्रदेश और
उत्तर प्रदेश अंडर-19s
अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू

वनडे डेब्यू अभी तक नहीं
टेस्ट डेब्यू अभी तक नहीं
T20I डेब्यू अभी तक नहीं

रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, भारत में हुआ था. उनके पिता का नाम खानचंद्र सिंह है जो एलपीजी गैस सिलेंडर डिलीवरी मैन थे और उनकी मां वीना देवी एक गृहिणी हैं. उनके दो भाई-बहन हैं; नेहा सिंह और जीतू सिंह।

रिंकू सिंह का क्रिकेट करियर

उन्होंने अंडर -16, अंडर -19 और अंडर -23 स्तरों पर उत्तर प्रदेश का और अंडर -19 स्तर पर सेंट्रल जोन का प्रतिनिधित्व किया है।

5 मार्च 2014 को, उन्होंने 16 साल की उम्र में उत्तर प्रदेश के लिए लिस्ट ए क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था, जहां उन्होंने 87 गेंदों में 83 रन बनाए थे।

31 मार्च 2014 को, उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में विदर्भ के खिलाफ अपना T20 डेब्यू किया था, जहां उन्होंने 5 गेंदों पर नाबाद 24 रन बनाए थे. इसी मैच में जितेश शर्मा और कुलदीप यादव ने भी अपना T20 डेब्यू किया था।

उन्होंने 5 नवंबर 2016 को 2016-17 रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया था।

उन्होंने साल 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल में अपना डेब्यू किया था।

Rinku Singh IPL Auction Price History

वर्ष नीलामी
मूल्य टीम
2018 80 लाख कोलकाता
2019 80 लाख कोलकाता
2020 80 लाख कोलकाता
2021 80 लाख कोलकाता
2022 55 लाख कोलकाता
2023 55 लाख कोलकाता
आईपीएल आँकड़े {IPL Stats}

वर्ष {Year} मैच रन
2018 4 29
2019 5 37
2020 1 11
2022 7 174
यादगार पारी

9 अप्रैल 2023 को रिंकू ने मैच के आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के लगाकर गुजरात टाइटंस को हरा दिया।

About Post Author



Post Views:
159

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *