रानीपोखरी में 25 मई को गूंजेगा माँ भगवती का जयकारा, सिद्धि बसु गुरु माता बद्रीनाथ धाम में विशाल जागरण व भंडारे का आयोजन – raibarpahadka.com

रानीपोखरी में 25 मई को गूंजेगा माँ भगवती का जयकारा, सिद्धि बसु गुरु माता बद्रीनाथ धाम में विशाल जागरण व भंडारे का आयोजन

 

*देहरादून* | सिद्धि बसु गुरु माता बद्रीनाथ धाम, रानीपोखरी, नागाघेर देहरादून द्वारा माँ भगवती की अखंड जोत स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सोमवार, 25 मई 2026 को विशाल जागरण, मंडाण एवं भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम गली नं 7, नागाघेर, रानीपोखरी, देहरादून में आयोजित होगा। जागरण सुबह 9 बजे से शुरू होगा और भंडारा दोपहर 3 बजे से चलेगा। आयोजकों ने सभी भक्तजनों से भारी संख्या में पहुंचकर माँ भगवती की अखंड जोत के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

*मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज होंगे शामिल*
कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत, स्वास्थ्य एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, विधायक डोईवाला बृज भूषण गैरोला, पूर्व विधायक कुंवरभूषण ममगांई और अर्जुन गौड शामिल रहेंगे।

*उत्तराखंड की लोक कला से सजेगा मंच*
भक्ति संध्या को यादगार बनाने के लिए उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक विरेन्द्र डंगवाल और लोक गायिका मंजू नौटियाल अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा गीता चौधरी, अंजू सजवाण, सविता पुरोहित, उषा रावत, सुषमा, अंजना रावत, अमन रावत, अजय रावत समेत कई कलाकार भी मंडाण में रंग जमाएंगे।

*युवा कवि-पत्रकार दीपक कैन्तुरा संभालेंगे मंच संचालन*
कार्यक्रम का मंच संचालन युवा कवि-पत्रकार दीपक कैन्तुरा करेंगे। उनकी ओजस्वी वाणी और पहाड़ी अंदाज कार्यक्रम को और भव्य बनाएगा।

आयोजन के निवेदक सिद्धि बसु गुरु माता बद्रीनाथ धाम वाले हैं। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में भक्तों में खासा उत्साह है। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन भक्ति, संस्कृति और सामाजिक समरसता का संगम बनेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *