



दर्दनाक- पुलिस से त्रस्त युवक ने पुल से लटक कर दी जान: आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप


कुलदीप सिंह बिष्ट पौड़ी
सतपुली थाना प्रभारी लाइन हाजिर
बाइक सीज होने पर था परेशान,पुलिस को कोसा
इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर दी जान, जांच शुरू
सतपुली/ पौड़ी। पुलिस के व्यवहार से दुखी होकर एक युवक ने जान दे दी। उत्तराखंड के सतपुली क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
युवक ने आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर स्थानीय पुलिस, विशेष रूप से थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस घटना के बाद सतपुली के थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया ।
मृतक की पहचान सतपुली के रेतपुर क्षेत्र निवासी पंकज कुमार (20) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या से पहले Instagram पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उसने पुलिस पर अभद्र व्यवहार और मारपीट के आरोप लगाए। वीडियो में युवक ने कहा कि उसकी बात बिना सुने कार्रवाई की गई और उसके साथ ही नहीं, बल्कि उसके परिवार के साथ भी थाने में गलत भाषा का इस्तेमाल किया गया।
गौरतलब है कि शुक्रवार की शाम पंकज की बाइक से एक व्यक्ति को टक्कर लग गयी थी। सतपुली थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद बाइक सीज कर दी गयी थी। इससे पंकज मानसिक तौर पर परेशान हो गया था। पंकज की बहन की शादी 24 अप्रैल को हुई थी। और वह बहन के ससुराल अगरोडा से लौट रहा था। इसी बीच बाइक से एक व्यक्ति को टक्कर लग गयी।
बताया जा रहा है कि युवक ने अपने सुसाइड नोट में भी पुलिस को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है और लिखा कि “पुलिस में इंसानियत नहीं है।” यह भी लिखा कि मैं सतपुली पुलिस से नफरत करता हूँ।
जानकारी के अनुसार, युवक को अपनी बाइक से गहरा लगाव था। पुलिस द्वारा बाइक सीज किए जाने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। परिजनों का कहना है कि वह इस घटना के बाद खुद को अपमानित महसूस कर रहा था और अक्सर इसी बात को लेकर दुखी रहता था
शनिवार सुबह रेतपुर-भिताड़ा पुल के पास युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर उत्तराखंड पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। परिजनों के अनुसार युवक सुबह बिना बताए घर से निकल गया था और बाद में तलाश के दौरान उसका शव पुल के पास मिला।
घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस और SDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है और इंस्टाग्राम वीडियो व सुसाइड नोट को जांच का अहम आधार बनाया गया है।
उधर, एसएसपी सर्वेश पंवार ने मामले की जांच अपर पुलिसअधीक्षक कोटद्वार को सौंपी है। गौरतलब है कि इससे
यह घटना जहां एक ओर परिवार के लिए गहरा सदमा है, वहीं दूसरी ओर पुलिस के व्यवहार और संवेदनशीलता को लेकर भी कई सवाल खड़े कर रही है। अब नजर जांच के नतीजों पर टिकी है, जिससे पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके। इस प्रकरण से क्षेत्र में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
प्रमुख आत्महत्या के मामले
(2025-2026):काशीपुर किसान आत्महत्या मामला (जनवरी 2026): उधम सिंह नगर के पैगा गांव के किसान सुखवंत सिंह ने हल्द्वानी के एक होटल में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उन्होंने एक वीडियो में प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा ₹4 करोड़ की ठगी और पुलिस की निष्क्रियता का आरोप लगाया था। इस मामले में कई पुलिसकर्मियों को निलंबित और स्थानांतरित किया गया है, और SIT जांच जारी है।
सतपुली (पौड़ी गढ़वाल) युवक आत्महत्या
मामला (2 मई 2026): सतपुली में 20 वर्षीय पंकज कुमार ने पुल से लटककर आत्महत्या कर ली। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर स्थानीय पुलिस पर मोटरसाइकिल जब्त करने और उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
2 मई 2026 को एनडीए की तैयारी कर रहे झारखंड निवासी युवा आर्यन राज ने आत्महत्या कर ली।
देहरादून बिल्डर सुसाइड मामला
(मई 2024-2025 के दौरान): बिल्डर राजेश साहनी के आत्महत्या मामले में पुलिस ने गुप्ता बंधुओं को गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी है। यह मामला भी चर्चा के केंद्र में है।
उत्तरकाशी में अधिकारी की आत्महत्या
(फरवरी 2025): मोरी ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी निशु कुमार (29) ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
देहरादून में छात्राओं की आत्महत्या (जुलाई 2025):
देहरादून में दो अलग-अलग घटनाओं में छात्राओं ने मानसिक अवसाद के कारण आत्महत्या की, जिसमें एक बीटेक छात्रा भी शामिल थी।पौड़ी में दिल दहलाने वाली घटना (अक्टूबर 2025): एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपने तीन महीने के बेटे को खाई में फेंकने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली।
जितेंद्र नेगी आत्महत्या प्रकरण
जितेंद्र सिंह नेगी ने 21 अगस्त 2025 की सुबह पौड़ी के तलसारी गांव में अपनी कार के अंदर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।सुसाइड वीडियो/नोट: आत्महत्या से पहले जितेंद्र ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था, जिसमें उन्होंने हिमांशु चमोली पर जमीन सौदे के बहाने ₹35 लाख से ₹50 लाख से अधिक की धोखाधड़ी करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।
आरोप और गिरफ्तारी-
वीडियो में नाम सामने आने के बाद पुलिस ने हिमांशु चमोली और कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लिया और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी ने हिमांशु चमोली को पद से हटा दिया था। इस मामले ने विपक्ष ने भाजपा को खूब घेरा था।