
रामरतन. पंवार/जखोली
सता पक्ष के विधायक की मौजूदगी मे समर्थको द्वारा
निदेशक प्राथमिक शिक्षा अजय नौटियाल के साथ मारपीट वाली घटना की उत्तराखंड क्रातिं दल ने की घोर नींदा
यूकेडी के केन्द्रीय महामंत्री ने देवेन्द्र चमोली. ने घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्णl
उत्तराखण्ड क्रान्ति दल ने निदेशक प्राथमिक शिक्षा अजय नौडियाल के साथ सत्ता पद के विधायक की मौजूदगी में समर्थकों द्वारा मारपीट की घटना की घोर निन्दा करता है ओर दोशियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करता है।
उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के केन्द्रीय महामंत्री देवेन्द्र चमोली ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते कहा कि यह कृत्य सरकार की असफलता से उपजी बौखलाहट का नमूना है। घटना यह दर्शाने को काफी है कि या तो सरकार का अपने नौकरशाही पर नियंत्रण नहीं है या सत्ता पझ के नुमाइंदे सत्ता के मद में मदांध होकर अपने आपको कानून से ऊपर समझने लगे हैं।
घटना में आरोपी विधायक स्वयं कर रहे हैं कि निदेशक के आफिस में दलाली करने वाले बैठे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबीं है ओर विधायकों की भी कहीं सुनवाई नहीं हो रही। ऐसे में आम जनता को कितनी परेशानियां उठानी पड़ रही होगी। कहां कि इह राज्य के लिये कर्मचारियों के योगदान को नहीं बुलाया जा सकता। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल कर्मचारियों के साथ खड़ा है ओर घटना के दोशियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करता है।